{"_id":"63afb5333de0a720d91c5cbe","slug":"astrology-know-how-to-make-vipreet-raj-yoga-in-kundali-and-what-type-of-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपरीत राजयोग: बड़े काम का है हर्ष राजयोग, शत्रुओं का होता है समूल विनाश","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
विपरीत राजयोग: बड़े काम का है हर्ष राजयोग, शत्रुओं का होता है समूल विनाश
Sat, 31 Dec 2022 09:36 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:36 AM IST
सार
कुंडली के छठे भाव से शत्रु, रोग और ऋण का, आठवें से दुर्घटना, मृत्यु और बारहवें भाव से खर्च और कारावास का विचार होता है।
विज्ञापन
वैदिक ज्योतिष के 12 भावों में छठे, आठवें और बारहवें भाव को दु:स्थान कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैदिक ज्योतिष के 12 भावों में छठे, आठवें और बारहवें भाव को दु:स्थान कहा गया है। विद्वानों के अनुसार इन भाव में शुभ ग्रह अच्छा फल नहीं देते है, अगर इन भावों में शुभ ग्रह पाप पीड़ित हो तो जातक जीवन भर परेशानी से घिरा रहता है। दरअसल छठे भाव से शत्रु, रोग और ऋण का, आठवें से दुर्घटना, मृत्यु और बारहवें भाव से खर्च और कारावास का विचार होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इन भावों के स्वामी भी राजयोग का निर्माण करते है। आज इस लेख में हम हम ऐसे ही राजयोग की बात करने वाले है जिसे “ हर्ष राजयोग” कहा गया है और वो छठे भाव के स्वामी से ही बनता है।
1 - ज्योतिष के ग्रंथों में यह लिखा गया है कि अगर छठे भाव का स्वामी अपने ही भाव में, आठवें भाव में या बारहवें भाव में हो ऐसा व्यक्ति विपरीत राजयोग का फल प्राप्त करता है।
2 - दरअसल दु:स्थान का स्वामी अगर दु:स्थान में ही तो विद्वानों के मत से वो हानि नहीं करेगा बल्कि भाव से जुड़े बुरे परिणाम को रोक देगा।
कैलेंडर 2023 और व्रत-त्योहार
विज्ञापन
3 - अगर छठे भाव का स्वामी अपने ही भाव में विराजमान है तो ऐसा व्यक्ति शत्रुहंता होगा। उसके शत्रु होंगे भी तो अपने आप नष्ट होंगे। उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं होगी और उसे नौकरी बढ़िया मिलेंगी।
4 - अगर छठे भाव का स्वामी आठवें भाव में हो तो ऐसा जातक गुप्त विद्या में सफल होगा। उसे कठिन मृत्यु नहीं मिलती है और ना ही उसका एक्सीडेंट होगा।
शनि राशि परिवर्तन | राहु-केतु राशि परिवर्तन | गुरु राशि परिवर्तन
5 - अगर छठे भाव का स्वामी बारहवें भाव में हो तो ऐसा जातक यात्राओं से धन अर्जित करता है। उसे विदेश से लाभ मिलता है और वो नौकरी में उच्च पद प्राप्त करता है।
6 - ज्योतिष के सूत्र के मुताबिक छठे भाव की महादशा रोग, शत्रु वृद्धि करती है लेकिन अगर उसका स्वामी अगर विपरीत राजयोग में है तो वही महादशा उसे तमाम सुख देनी वाली बन जाती है।
उदाहरण के लिए अगर कुम्भ लग्न की कुंडली में छठे भाव का स्वामी चन्द्रमा बलवान होकर अगर उसी भाव में विराजमान हो जाए तो वह अशुभ फल नहीं करेगा जबकि नियम के मुताबिक छठे भाव का चंद्र मन को अशांत करने वाला और रोगी बनाने वाला कहा गया है।
विपरीत राजयोग के कारण अब यही चन्द्रमा जातक को माता की सम्पत्ति का स्वामी और बड़ा व्यापारी बनाने वाला होगा। आज इस लेख में हमनें छठे भाव की बात की है। आगे के लेख में हम आठवें भाव के बारे में आपको बताएंगे।
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023