फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   according to hindu new year vikram samvat 2076 horoscope 2019

नव हिंदू वर्ष के अनुसार किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना है सतर्क

Mon, 01 Apr 2019 01:34 PM IST
R K Shridhar आर के श्रीधर
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
according to hindu new year vikram samvat 2076 horoscope 2019
विक्रम संवत 2076 राशिफल
6 अप्रैल से भारतीय कैलेंडर के अनुसार नया साल चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होगा। ऐसी मान्यता रही है कि वर्ष के प्रथम दिन अपने-अपने ज्योतिषियों से मिलकर अपना वर्षफल अवश्य जानना चाहिए ताकि वर्ष की योजना बनाने में आसानी रहे।
विज्ञापन


3 राशियों की चमकेगी किस्मत
इस वर्ष मिथुन, तुला और कुम्भ राशि और लग्न वालों को लाभ होगा। इन राशियों और लग्नों के जातक राजनीति में भी अच्छा चमकेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नया व्यवसाय और उद्यम भी शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन


3 राशियों को रहना होगा सतर्क
वृश्चिक, सिंह और धनु राशि और लग्न वालों को विशेष सतर्क रहना होगा। वाणिज्य-व्यापार में जोखिम उठाना हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर विशेष संयम रखना होगा और टकराव की स्थिति को टालना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 राशियों के लिए वर्ष सामान्य
बाकी बचे छः राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा और पुरुषार्थ के अनुसार लाभ मिलेगा।

नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ देवी दुर्गा की करवाएं विशेष पूजा।
 
मुख्य ग्रहों की स्थिति

विक्रम संवत 2076 में ग्रहों की स्थिति पर विचार करने में हम केवल दो ग्रहों पर विचार करेंगे – गुरु और शनि की गति पर। गुरु धनु राशि में 30 मार्च, शनिवार 03: 09 प्रातः को ही आ गए हैं। धनु राशि में रहते हुए ही ये 10 अप्रैल, 2019, बुधवार को रात्रि 10:30 बजे वक्री हो रहे हैं।


वक्री गति में ये पुनः वृश्चिक राशि में 22 अप्रैल, शनिवार शाम 05:53 पर वापस पहुँच रहे हैं जहाँ ये 11 अगस्त, 2019, रविवार को संध्या 07:07 बजे ये मार्गी हो रहे हैं।वक्री गति का कुल समय 123 दिन का रहेगा। अब ये पुनः 5 नवम्बर, 2019, मंगलवार को प्रातः 06:42 बजे धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। धनु से मकर में गुरु का प्रवेश 30 मार्च, 2020 को प्रातः 06 बजे हो जायेगा।

शनि महाराज धनु राशि से ही संचार करते रहेंगे। शनि 30 अप्रैल, 2019, मंगलवार को प्रातः 06:25 बजे वक्री होंगे और 18 सितम्बर, 2019, बुधवार को अपराह्न 02: 18 बजे ये मार्गी हो जायेंगे। वक्री गति की कुल अवधि रहेगी 142 दिन। धनु से मकर में शनि का प्रस्थान होगा 24 जनवरी, 2020, शुक्रवार को दोपहर 12:10 बजे हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed