{"_id":"68ecc8d9fdd6e5404b07dc63","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-14-october-2025-today-libra-horoscope-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के लोग खरीद सकते हैं नया घर, जानें अपना आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के लोग खरीद सकते हैं नया घर, जानें अपना आज का राशिफल
Tue, 14 Oct 2025 04:10 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 14 Oct 2025 04:10 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीददारी के लिए रहेगा। आप यदि किसी मित्र से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीददारी के लिए रहेगा। आप यदि किसी मित्र से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आएं। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप दिखावे के चक्कर में पड़ेंगे जो आपके खर्चों को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।