फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 28 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 28 December: मकर समेत इन 2 राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 28 Dec 2025 07:48 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 07:48 AM IST
सार

28 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 दिसंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 28 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
28 December Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rashifal 28 December 2025: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कुछ अलग व खास करने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में अपने साथी को समय और महत्व देना जरूरी है, वरना रिश्ते में दूरी आ सकती है। माता जी की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ बनी रहेगी। कोई मनोकामना पूरी तो होगी, लेकिन मन को पूरी संतुष्टि नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। परिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। नया वाहन खरीदने या घर की मरम्मत का योग बन रहा है। लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है। हालांकि सेहत से जुड़ी परेशानियां दोबारा उभर सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन सहयोग भी आसानी से मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए आपको पहले से योजना बनानी होगी। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, वरना रुकावट आ सकती है। बच्चों पर नजर रखना जरूरी है, ताकि वे गलत संगति से दूर रहें। सरकारी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारी से काम करेंगे और अधिकारियों की बातों को महत्व देंगे। सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी बात को लेकर चल रहा मानसिक तनाव दूर करने की जरूरत है। रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। घर में चल रहे विवादों से आपको दूरी बनाने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कामों को सही योजना के साथ करने की जरूरत है, क्योंकि मन में उलझन बनी रह सकती है। शुगर और बीपी के मरीज नियमित जांच कराते रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्या या इंफेक्शन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू या बुलावा मिल सकता है। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। किसी सहकर्मी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। एकाग्रता के साथ आगे बढ़ेंगे, तो गलतियां कम होंगी।


तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। काम की गति तेज रहेगी और आप समय पर जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करेंगे। प्रमोशन या पदोन्नति को लेकर बातचीत संभव है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे

आज आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा भाइयों के साथ बातचीत से सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दम पर स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं। उधार का वाहन चलाने से बचें, दुर्घटना या विवाद की आशंका है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: गोल्डन

आज जीवनसाथी से कोई भी बात छिपाने से बचें। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी और पुराने पेंडिंग काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। पिता जी से किसी बात पर विवाद करने से बचना बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: बैंगनी

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। लक्ष्य को ध्यान में रखकर चलेंगे, तो सफलता मिलेगी। सेहत की अनदेखी न करें, वरना छोटी समस्या बड़ी बन सकती है। दिनचर्या में सुधार लाने से काम और आराम दोनों के लिए समय निकाल पाएंगे।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन लाभदायक रहेगा। समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।


मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: गुलाबी

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके कार्यों से आपको नई पहचान मिलेगी। संतान किसी चीज की मांग कर सकती है। अनजान लोगों की बातों में आने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed