फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 23 November 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 23 Nov: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा

Sun, 23 Nov 2025 07:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Nov 2025 07:58 AM IST
सार

23 November Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 नवंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 23 November 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
23 November 2025 Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rashifal 23 November 2025: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: नीला 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य में आप आगे रहेंगे। भाग्य का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आपकी सोच आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी होगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन किसी के साथ पार्टनरशिप आपको समस्या देगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान है, वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी से सलाह ना लें। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को अनदेखा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको बड़ों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे और कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। करियर को लेकर दिन परेशान रहेगा, तो आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटकी  हुई थी, तो उसकी बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। आप बिजनेस में नई योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपको अपने जीवन स्तर में सुधार लाना होगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाकर चलना होगा। आप किसी बात को लेकर भावुक ना हो। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे।


मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: गुलाबी

आज आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आज आपके काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप किसी मामले में संकोच न करें। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों में डील देंगे, तो बाद में वह आपके लिए मुश्किलें बढ़ाएंगी।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपको बिजनेस में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने कामों से लोगों का भरोसा जीतेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शासन संबंधी मामलों में आप आज निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed