फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 23 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 23 July: सिंह और मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 23 Jul 2025 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 07:03 AM IST
सार

23 July Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 जुलाई 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 23 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 23 जुलाई 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: आज 23 जुलाई बुधवार का दिन है और आज के दिन सावन माह की शिवरात्रि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में है इसके साथ ही गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी नाम का राजयोग बना हुआ है। सावन शिवरात्रि पर बना गजकेसरी राजयोग कई राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ आज के दिन शुक्र अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान होकर मालव्य राजयोग बना रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ साबित हो सकता है। मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए जानिए आज का राशिफल।
विज्ञापन


आज का राशिफल की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 
विज्ञापन

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है, लेकिन आपने यदि पार्टनरशिप की थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें बिना एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे। आपकी दी गई सलाह पर परिवार के सदस्य अमल करेंगे।

Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके बेतहाशा खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा और आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी परिवार के सदस्यों से खटपट होने की संभावना है, लेकिन यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसमें तुरंत माफी मांग लें। किसी सरकारी काम में लापरवाही करना आपको नुकसान दे सकता है। आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है।

Mars Transit: 18 महीने बाद मंगल करेंगे बुध के घर में प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा 

आज आपको किसी की कहीसुनी बात पर भरोसा करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में खटास आ गई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी मामले को लेकर हामी न भरें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जो आपकी चिंताओं को बढ़ाएगा। किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से करियर को लेकर कोई निर्णय सोच समझकर लें। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छे रहेगा।

Kendra Trikona Rajyog: 30 साल बाद सावन में बन रहा केंद्र-त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियां आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप अपने सगे संबंधियों पर काम को लेकर ज्यादा डिपेंड ना रहें। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों की छवि उनका कोई साथी खराब करने की कोशिश कर सकता है। आज आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। उच्च अधिकारियों के कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान थोड़ा कम लगाएं। माताजी से आपका वाद-विवाद होने के संभावना है। आपको अपने सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा और किसी से कोई बात आप सोच समझकर करें। आप किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात कर सकते हैं। 

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से समय पर निर्णय लेकर कोई गड़बड़ी होने से बच सकते हैं। आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आएं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सभी कामों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपके सारे रिश्ते बढ़िया रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने करीबियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जो विद्यार्थी किसी विषय में बदलाव चाहते हैं, तो वह भी किसी  अध्यापक की सलाह के बिना ना करें। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मुलाकात हो सकती है।


धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आज आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। भाई व बहनों से आपको मेलजोल बनाए रखनी होगी, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप तकनीकी कामों में आगे रहेंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के मदद के लिए आगे आएंगे। दान-धर्म के कार्यों मे आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी आंख और कान खुली रखें, क्योंकि आपको कोई धोखा देने की सोच सकता है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय से संबंधित फैसलों को आवेश में आकर न लें। अपने पार्टनर पर पूरे निगरानी बनाकर रखें। आपकी सुख-साधनों में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्रों में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed