फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 22 Dec: आज इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ

Mon, 22 Dec 2025 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Dec 2025 07:06 AM IST
सार

22 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 दिसंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 22 December: दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज 22 दिसंबर सप्ताह का पहला का पहला दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। आज के दिन चंद्रमा से द्वादश भाव में बुध और शुक्र के होने से अनफा नाम का शुभ योग बना हुआ है। वहीं सूर्य से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने पर सम योग भी बना हुआ है। ज्योतिषीय गणना के मुताबित कई राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा, वहीं कुछ राशि वालों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन राशिफल।
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपकी लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। कोई कानूनी मामला भी आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा, इसलिए आप उसमें अपनी आंख और कान खुले रखकर आगे बढें। जीवनसाथी से यदि अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को समझना होगा। भाई- बहनों का आपका पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसी वेकेशन पर भी जाने की प्लानिंग हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा के पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पिताजी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतराने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका किसी आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर सौदा किया है, तो वह बेहतर रहेगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा और पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आज आपकी अपने साथी से खूब पटेगी।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। संतान का मन पढ़ाई-लिखाई से भटकेगा जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा ना समझें।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनका कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलता दिख रहा है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान के लिए कुछ नई चीजों को लेकर आ सकते हैं और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करने की आवश्यकता है, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा और संतान पढ़ाई लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन राजनीति में कार्यरत लोगों के कुछ नए शत्रु हो सकते हैं, जो उनके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी मेहनत तो रंग लाएगी, लेकिन आप आलस्य के कारण कामों को कल पर डालेंगे, जो आपके लिए समस्या बनेगी। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा और जीवनसाथी की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और धन-धान्य में भी वृद्धि होगी, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे। किसी मित्र से आप अपने बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगे और आप आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चले, इसीलिए बेफिजूल के खर्च करने से बचें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: बैंगनी

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आप काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान दें और यदि कोई समस्या छोटी लगे, तो उसके लिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। किसी सामाजिक आयोजन में जुड़कर नाम कमाने का आपको मौका मिलेगा। आपकी माताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आप अच्छा धन कमाने में भी कामयाब रहेंगे। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। पठन पाठन में आपका खूब मन लगेगा और आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठा सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका काम लटकने की संभावना है और परिवार में चल रही समस्याएं भी फिर से सिर उठायेगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप राजनीति में बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed