फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 18 October: कन्या सहित इन 3 राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा दिन, पढ़ें धनतेरस का राशिफल

Sat, 18 Oct 2025 08:22 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Oct 2025 08:22 AM IST
सार

18 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा के अनुसार, 18 अक्तूबर 2025 का दिन चंद्र राशि के आधार पर विभिन्न राशियों के लिए खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 18 अक्टूबर, शनिवार का दिन है और चंद्रमा का गोचर पूर्वा फाल्गुनी से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र की ओर हो रहा है। इस खास गोचर के कारण आज सुनफा योग बन रहा है। साथ ही, आज गुरु का भी गोचर हो रहा है, जिससे हंस राजयोग का निर्माण होगा। यह योग अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दिन की गई धार्मिक क्रियाएं और नए काम सफल होते हैं।राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी बॉस से खूब पटेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। आप किसी वाहन की खरीदारी बहुत ही सोच समझकर करें और किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। ऑफिस में आपको मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी।
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपकी मेहनत अधिक रहेगी। संतान की संगति गलत होने के कारण आपको टेंशन भी अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घूमने फिरने की आप योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकती हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी,  तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी बिजनेस में पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। आपकी परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:लाल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। बिजनेस में भी आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ कर्ज आपको परेशान करेंगे, जिन्हें आप उतारने की पूरी कोशिश करें।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला 

आज  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी संतान से खूब पटेगी। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसे मिलने में भी आसानी होगी।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: ग्रे

आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी मामले में  धैर्य व संयम बनाए रखें, इसलिए आप अपने कामों को कल पर ना  टालें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे, जिसके साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं और आप किसी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी  मकान दुकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिलेगा और अध्यापकों का भी पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों  को उनके कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपके रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने किसी विरोधी से कोई लेनदेन करने से बचना होगा और आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरते  और किसी से वाद विवाद में ना ही पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, जिससे कोई शारीरिक समस्या भी समाप्त होगी।


मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: नीला

आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, जिससे आपकी टेंशन भी बढ़ेंगी, लेकिन आप बेफिजूल के खर्च करने से बचे। आपकी किसी बात को लेकर  परिवार के सदस्यों मे आपसी मतभेद को स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मन में काम को लेकर  नये-नये आईडिया आएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed