फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 9 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen

Aaj Ka Rashifal 9 June: सिंह, तुला और धनु राशि वालों को मिल सकती है नौकरी में अच्छी खबरें, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 09 Jun 2025 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Jun 2025 06:30 AM IST
सार

9 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 जून 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 9 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen
9 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 09 June: आज 9 जून, सोमवार का दिन है। सप्ताह के पहला दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर शुक्र की राशि तुला के बाद मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में होगा। इसके साथ आज के दिन विशाखा नक्षत्र के संयोग के साथ शिव योग का उत्तम संयोग बना है। इसके अलावा आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी संयोग है। आज के दिन कुछ राशि वालों के भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे और आपने यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपको अच्छे लाभ देगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है और आपका मन भी खुश रहेगा। सामाजिक कामों में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपको धोखा मिलने से आपका काम करने का मन भी नहीं करेगा। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखने की आवश्यकता है। आप धैर्य और संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी पुराने साथी के आने के कारण टेंशन बढ़ सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी, क्योंकि उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप अपनी आय के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें।
शुभ रंग- पीला

मिथुन राशि
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रखने से आप परेशान रहेंगे। अपने सहयोगियों से आपको बातचीत करते समय कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे और उन्हें कोई नया पद भी प्राप्त हो सकता है। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें।
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपकी तरक्की होगी। किसी जरूरी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और  आपको कोई चोट चपेट आदि भी लग सकती है।
शुभ रंग- नीला

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ शत्रुओं से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी  आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। संतान से किए हुए वादे को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आप नौकरी में अपने बॉस से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आपका कोई पारिवारिक मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपको यदि किसी काम को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आप कोई बहसबाजी में ना पड़े। बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया है तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
शुभ रंग- पीला

वृश्चिक राशि
आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। किसी काम को लेकर आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि किसी से काम को लेकर कोई सलाह ली थी, तो वह भी दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकजुट होकर जुटना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशि
आज आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें, इसलिए कोई लोन लेने की बिल्कुल ना सोचें। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपनी सेहत को बेहतर कर सकेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह ने किया सिंह राशि में गोचर, ये 5 राशि वाले रहें सावधान

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपकी जान पहचान बढ़ने से आपको काम करने में भी आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है, जिससे आपको टेंशन भी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको धन से संबंधित मामलों में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको इस महीने अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन आपको थोड़ा संभलकर चलाना होगा।आप किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

Shadashtak Yog 2025: आज मंगल और शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि के जातक रहें सतर्क

मीन राशि
आज आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी लापरवाही से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।
शुभ रंग- सफेद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed