{"_id":"6a215771d306a695c60855ec","slug":"aaj-ka-rashifal-5-june-2026-singh-rashi-leo-today-horoscope-in-hindi-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों को वाहन चलाते समय रहना होगा सावधान, घर आ सकता है नया मेहमान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों को वाहन चलाते समय रहना होगा सावधान, घर आ सकता है नया मेहमान
Fri, 05 Jun 2026 05:05 AM IST
Jyoti Mehra
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:05 AM IST
सार
Aaj Ka Singh Rashifal: आज नई प्रॉपर्टी या किसी बड़े सामान की खरीदारी का योग बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, खासकर किसी और का वाहन मांगकर चलाने से बचें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह राशि- सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन्हें महफिल की शान बनना और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो शक्ति, आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक माने जाते हैं। यही वजह है कि ये जातक जन्मजात लीडर होते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं। ये दिल के साफ, उदार और अपनों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले होते हैं। हालांकि, सम्मान और प्रशंसा की चाह में कभी-कभी इनका अहंकार और गुस्सा रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए इन्हें हमेशा विनम्र रहने की सलाह दी जाती है। आज का राशिफल
विज्ञापन
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज नई प्रॉपर्टी या किसी बड़े सामान की खरीदारी का योग बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, खासकर किसी और का वाहन मांगकर चलाने से बचें। मन थोड़ा आलसी रहेगा और काम टालने का मन करेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मधुर होगा। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री खुशी लेकर आ सकती है।
विज्ञापन
Singh Rashifal June 2026: कैसा रहेगा सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
