{"_id":"69cf956958c5ec8b5d044f28","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-4-april-march-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Sat, 04 Apr 2026 05:03 AM IST
Jyoti Mehra
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:03 AM IST
सार
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का दिन आपके कामकाज में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएंगे।
विज्ञापन
राशि
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, जो बुद्धि, वाणी और संचार के प्रतीक हैं। इस राशि के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखना, लोगों से बातचीत करना और अलग-अलग अनुभव लेना पसंद होता है। मिथुन राशि के जातक बहुत अच्छे कम्युनिकेटर होते हैं, जिससे ये मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। हालांकि, इनका मन बहुत चंचल होता है, जिससे ये कभी-कभी एक ही चीज पर लंबे समय तक फोकस नहीं कर पाते। फिर भी इनकी समझदारी और तेज सोच इन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है। आज का राशिफल
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कामकाज में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएंगे। हालांकि, कोई छोटी सी शारीरिक परेशानी आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना जरूरी होगा। दिन के बीच में आप बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे मन हल्का होगा। अपने शौक पूरे करने के लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और आपके मन का बोझ हल्का करेगा।
विज्ञापन
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी