{"_id":"67c2d83afe1a4c88f40848e3","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-2-march-2025-today-gemini-horoscope-in-hindi-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल, जानिए कैसे बीतेगा आपका पूरा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल, जानिए कैसे बीतेगा आपका पूरा दिन
Sun, 02 Mar 2025 05:17 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:17 AM IST
सार
Aaj Ka Mithun Rashifal: आप अपने घर-परिवार के जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन (Gemini)
विज्ञापन
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज में कोई जोखिम लेने से बचने के लिए रहेगा। संतान को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपने घर-परिवार के जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
विज्ञापन
उपाय
- मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
- गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
- मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
- विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
March Ekadashi 2025: मार्च में कब-कब है एकादशी? यहां देखें तिथि और महत्व
Pradosh Vrat: मार्च में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानें तिथि और महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त
Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।