Love Horoscope 7 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
आज प्रेम के मामले में मेष राशि वालों को अपनी साथी का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। साथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। एक दूसरे को समझने में कामयाबी होगी। नई ऊर्जा का अलग तरह का अनुभव मिलेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी। दिन बहुत खास रहेगा। प्यार के लिए आपके लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। रिश्तों में जोश और समर्थन मिलेगा। साथी संग कई बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। प्यार के लम्हें का आनंद उठाने में कामयाबी मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथी का अच्छे ढ़ंग से ख्याल रखना होगा। तभी प्यार का लुफ्त उठाने में कामयाब रहेंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज कर्क राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में दिन मिला जुला रह सकता है। कामकाज में ज्यादा भागदौड़ रहेगी जिससे आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे जिससे उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।