Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छोटे भाई व बहनों का आपको बड़ा सहयोग मिलेगा और किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
विस्तार
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छोटे भाई व बहनों का आपको बड़ा सहयोग मिलेगा और किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह बढ़ सकता है, जिसको लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें। आपके जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
उपाय
- किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
- भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
- उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
Saptahik Rashifal 22 To 28 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का ये सप्ताह
December Monthly Rashifal 2025: साल के आखिरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें दिसंबर मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।