{"_id":"67c2edc4f2238011cf0b7d19","slug":"aaj-ka-kumbh-rashifal-2-march-2025-aquarius-horoscope-in-hindi-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का कुंभ राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का कुंभ राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
Sun, 02 Mar 2025 05:53 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:53 AM IST
सार
Aaj Ka Kumbh Rashifal: आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कुंभ (Aquarius)
विज्ञापन
कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा। भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
- कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव के उपासक हैं।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
- इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के जूते, उड़द की दाल, छाते, और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
March Ekadashi 2025: मार्च में कब-कब है एकादशी? यहां देखें तिथि और महत्व
Pradosh Vrat: मार्च में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानें तिथि और महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त
Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।