{"_id":"699188070cd4fb00d909a023","slug":"aaj-ka-kumbh-rashifal-16-february-2026-aquarius-horoscope-in-hindi-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 16 Feb 2026 04:17 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:17 AM IST
सार
किसी काम को पूरा करने में आपको यदि कोई मुश्किल थी, तो उसे पूरा भी आप आसानी से कर सकेंगे। आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा, जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से भी बातचीत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ राशि
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और बिजनेस को लेकर भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय से टेंशन दे रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में आपको यदि कोई मुश्किल थी, तो उसे पूरा भी आप आसानी से कर सकेंगे। आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा, जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से भी बातचीत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: ग्रे
विज्ञापन
उपाय
- किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
- भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
- उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।