{"_id":"691d97c1053578aea5080ba2","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-20-november-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Thu, 20 Nov 2025 03:42 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:42 AM IST
सार
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको आज बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको आज बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपको किसी गलती के लिए पछतावा हो सकता है और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।