{"_id":"6af303e9eaa24e623205706f","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-11-november-2026-today-cancer-horoscope-in-hindi-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को समझदारी से काम लेना होगा, पढ़ें 11 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को समझदारी से काम लेना होगा, पढ़ें 11 नवंबर का राशिफल
Wed, 11 Nov 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:04 AM IST
सार
आज मन में कुछ असमंजस और उलझनें बनी रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनमें आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज मन में कुछ असमंजस और उलझनें बनी रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनमें आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। हालांकि, घबराने के बजाय शांत मन से निर्णय लेंगे तो परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। सरकारी कामकाज में किसी प्रक्रिया के कारण रुकावट आ सकती है, इसलिए जरूरी दस्तावेजों और औपचारिकताओं को लेकर जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन
जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर तकरार होने की संभावना है। बात को बढ़ाने के बजाय एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। मां की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, इसलिए अपनी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए सावधानी बरतें और मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में कुछ राहत और सुखद अनुभव मिल सकते हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।