{"_id":"68b570ca68d70a2a2e0417b6","slug":"aaj-ka-kanya-rashifal-2-september-2025-today-virgo-horoscope-in-hindi-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि के लोग आज काम को लेकर रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि के लोग आज काम को लेकर रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल
Tue, 02 Sep 2025 04:40 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 02 Sep 2025 04:40 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कन्या राशि
विज्ञापन
कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए टेंशन बनेगा, जिसे आप मिल-बैठकर दूर करने की कोशिश करें और जल्दबाजी में वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। भाई और बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप बिना सोचे समझे किसी काम में आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय:
- दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।
- कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
- घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।
- पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।
विज्ञापन
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।