{"_id":"6953bf06a9dfc1ffd308dec1","slug":"aaj-ka-dhanu-rashifal-31-december-october-2025-today-sagitarius-horoscope-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Wed, 31 Dec 2025 04:31 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 31 Dec 2025 04:31 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपका काम को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती हैं। आप कारोबार के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
धनु राशि
विज्ञापन
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपका काम को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती हैं। आप कारोबार के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल करने में आपको कुछ समस्या आएगी, जिसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: गोल्डन
विज्ञापन
उपाय
- अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
- अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।