{"_id":"5c8f689dbdec22143d396d2a","slug":"19-march-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 19 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 19 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Mon, 18 Mar 2019 03:15 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्मविश्वासी, बुद्धिमान एवं स्वाभिमानी होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्टï रहता है। ये जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। 28 से 30 वें वर्ष के मध्य उच्चपद, प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल होते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में अगुआ बने रहने का गुण जन्मजात होता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी व्यतीत होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष धैर्य रखने एवं कर्मठ बने रहने पर योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि की इच्छा पूर्ण होगी। मित्र सहायक रहेंगे। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, शिक्षा, दूरसंचार, सामाजिक कार्य, बैंक, बीमा, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। रेलवे, शिक्षा, बैंक, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन