फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   planet transit in july 2021 and effects on rashi

ग्रहों का राशि परिवर्तन: जुलाई में चार ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Thu, 01 Jul 2021 11:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Jul 2021 11:42 AM IST
सार

जुलाई के महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल का होगा राशि परिवर्तन।

विज्ञापन
planet transit in july 2021 and effects on rashi
जुलाई माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई का महीना चार प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन के नाम दर्ज होगा। जुलाई माह के पहले सप्ताह में ग्रहों के सेनापति कहलाए जाने वाले बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने में बुध अंतिम सप्ताह में भी अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा सूर्य, मंगल और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा। वहीं दो प्रमुख ग्रह गुरु और शनि इस महीने वक्री चाल से भ्रमण पर रहेंगे। चार ग्रहों के राशि परिवर्तन और दो प्रमुख ग्रहों के वक्री होने पर इसका प्रभाव कई जातकों पर देखने को मिलेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई लोगों के बिजनेस और नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


सूर्य का राशि परिवर्तन 
16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह और पिता के भाव कर्म का स्वामी माना गया है। जीवन से जुड़े तमाम दुखों और रोग आदि को दूर करने के साथ-साथ जिन्हें संतान नहीं होती उन्हें सूर्य साधना से लाभ होता हैं। पिता-पुत्र के संबंधों में विशेष लाभ के लिए सूर्य साधना पुत्र को करनी चाहिए। जातक की कुंडली में सूर्य प्रबल होने पर मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और सरकारी नौकरी के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


किन राशियों को होगा लाभ- सूर्य के कर्क राशि में जाने पर वृषभ, कन्या, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा फायदा।

मंगल का राशि परिवर्तन
ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह को धरतीपुत्र कहा गया है। मंगल का स्वभाव उग्र होताा है। मंगल के शुभ प्रभाव से जातक में उत्साह, उमंग, जोश और वीरता के भाव आते हैं। यह ग्रह 20 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च के माने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन राशियों को होगा लाभ- मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से चार राशि को विशेष लाभ मिलेगा- मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि।

बुध का राशि परिवर्तन
जुलाई महीने में बुध का राशि परिवर्तन दो बार होगा। बुध ग्रह का प्रभाव शिक्षा, निवेश और व्यापार पर रहता है। बुध ग्रह किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए 21 दिनों का समय लगाते हैं। 7 जुलाई को बुध वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे करेंगे फिर माह के आखिरी सप्ताह में कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।


किन राशियों को होगा लाभ- बुध के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों को फायदा मिलेगा।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन
17 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, ऐशोआराम और भौतिक सुख का कारक ग्रह माना गया है।

किन राशियों को होगा लाभ- सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed