फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   these three lines in the palm then Goddess Lakshmi will always be kind

Hastrekha Vigyan: हथेली में अगर है ये तीन रेखाएं, तो मां लक्ष्मी रहेंगी सदा मेहरबान

Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
सार

हथेली की रेखाओं को देखकर हम अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। ये रेखाएं करियर, प्रेम जीवन, सेहत, शादी के बारे में भी बताती हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी तीन खास हाथ की रेखाओं के बारे में जानते हैं जिनके होने से मां लक्ष्मी उनपर हमेशा मेहरबान रहती हैं।

विज्ञापन
these three lines in the palm then Goddess Lakshmi will always be kind
hath ki rekha - फोटो : iStock

विस्तार

हाथों की रेखा में बहुत से राज छुपे रहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र एक रोचक और रहस्यमय विद्या है जो हमारे बारे में बहुत कुछ जानने में मदद कर सकती है। इन रेखाओं से हम अपने भविष्य, भाग्य, स्वास्थ्य, धन-दौलत और करियर के बारे में जान सकते हैं। हथेली की रेखाओं को देखकर हम अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। ये रेखाएं करियर, प्रेम जीवन, सेहत, शादी के बारे में भी बताती हैं। साथ ही कुछ खास रेखाएं हमारी आर्थिक स्थिति की ओर भी इशारा करती हैं। आइए आज के इस लेख में इसी से जुड़ी तीन खास हाथ की रेखाओं के बारे में जानते हैं जिनके होने से मां लक्ष्मी उनपर हमेशा मेहरबान रहती हैं। इन रेखाओं का होने और भी कई पहलुओं में शुभ माना जाता है इसलिए इसके बारे में  आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन

 

मछली, वीणा या सरोवर का निशान
अगर आपके अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर का निशान है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में इस निशान को लक्ष्मी निशान कहा जाता है। ऐसा मानना है कि जिनकी हथेली पर यह निशान होता है उन्हें जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान होते हैं उन मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

पुण्य रेखा और शनि रेखा
अगर आपकी हथेली पर पुण्य रेखा और शनि रेखा अनामिका उंगली के नीचे से निकलकर मध्यमा उंगली तक जाती है तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों में ये रेखाएं होती हैं उन पर राजसुख की प्राप्ती होती है। पुण्य रेखा जीवन में सुख-समृद्धि का प्रतीक है और शनि रेखा व्यक्ति की मेहनत और लगन का प्रतीक है। इन दोनों रेखाओं का मिलना दर्शाता है कि व्यक्ति को जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त होगी। साथ ही ये भी माना जाता है कि इन लोगों पर शनिदेव की भी असीम कृपा बनी रहती है और जीवन सुखमय रहता है।

बाण, तोरण, रथ, ध्वजा या चक्र का निशान
जिस व्यक्ति की हथेली के एकदम बीच वाले हिस्से पर बाण, तोरण, रथ, ध्वजा या चक्र का निशान होता है, वह जीवन में खूब तरक्की करते हैं। इन निशानों को राजयोग का प्रतीक माना जाता है। ऐसा मानना है कि जिनकी हथेली पर ये निशान होते हैं वे जीवन में उच्च पदों पर विराजमान होते हैं और उन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। खास बात ये है कि इन लोगों पर भी मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed