फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   these special signs in palm makes rajyog according to palmistry

हस्तरेखा: ऐसे लोगों को मिलता है राजयोग का सुख, जिनकी हथेली पर होते हैं ये खास निशान

Sun, 08 Jul 2018 02:16 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
these special signs in palm makes rajyog according to palmistry

व्यक्ति की हथेली पर कई तरह-तरह के निशान बने होते हैं जिसमें कुछ निशान शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। शुभ निशानों में ऐसे निशान होते हैं जो व्यक्ति को राजयोग का सुख दिलाते हैं। राजयोग का मतलब सभी तरह की सुख-सुविधाएं, ऐश्वर्य, संपन्नता और मान-सम्मान दिलाने वाला योग। राजयोग बनने से व्यक्ति राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करता है। हस्तरेखा ज्योतिष में किसी व्यक्ति के भाग्य में राजयोग है या नहीं यह हथेलियों पर बनने वाले कुछ निशानों की सहायता से जाना जा सकता है।

विज्ञापन


हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हथेली के बीच में घोड़ा, घड़ा, और पेड़ जैसी आकृति बने तो वह व्यक्ति राजसुख का आनन्द प्राप्त करता है।

जिस किसी व्यक्ति का माथा चौड़ा और उभार लिए हो साथ ही भुजाएं लंबी होती हों वह इंसान राजसुख पाता है।

ऐसा व्यक्तियों की किस्मत में राजयोग का सुख लिखा होता है जिसके हाथ में धनुष, चक्र, रथ और चतुष्कोण जैसी आकृतियां बने।

जिस किसी व्यक्ति के अंगूठे में यव का निशान, मछली, हाथी और नदी का चिन्ह बना हो उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर तलवार, पहाड़ और हल का निशान बना हो तो वह व्यक्ति अपने जीवन में काफी सफलता और धन प्राप्त करता है।

जिस किसी की हथेली पर सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा से आपस में मिली हुई हो और मस्तिष्क रेखा और गुरु पर्वत पर चतुष्कोण का निर्माण होता है ऐसे लोग राजकीय जीवन जीते हैं। 
विज्ञापन


अगर किसी की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत में  उभार लिए हो तो वह व्यक्ति शासन में उच्च पद प्राप्त करने का अधिकारी होता है।

यदि व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत और गुरु पर त्रिशूल का चिह्न हो तो व्यक्ति राज्याधिकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed