फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   these five lines on plam are lucky sign for everyone goddess lakshmi will always be kind

Palmistry: अकूत दौलत का संकेत देती हैं हाथ कि ये 5 रेखाएं, सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि

Tue, 02 Jul 2024 12:48 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 02 Jul 2024 12:48 PM IST
सार

माना जाता है कि हमारे हाथों की रेखाएं हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर और धन-दौलत के बारे में जानकारी दे सकती हैं साथ ही ये रेखाएं हमारे प्रेम जीवन और शादी के बारे में भी बताती हैं।

विज्ञापन
these five lines on plam are lucky sign for everyone goddess lakshmi will always be kind
Palmistry - फोटो : istock

विस्तार

Hastrekha Vigyan: हस्तरेखा शास्त्र सदियों से लोगों के भविष्य और भाग्य का अनुमान लगाने का एक लोकप्रिय तरीका रहा है। माना जाता है कि हमारे हाथों की रेखाएं हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर और धन-दौलत के बारे में जानकारी दे सकती हैं। इन सब के अलावा हथेली की रेखाएं हमारे प्रेम जीवन और शादी के बारे में भी बताती हैं साथ ही कुछ खास रेखाएं हमारी आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताती हैं। आइए आज के इस लेख में इसी से जुड़ी कुछ खास हथेली की रेखाओं के बारे में जानते हैं जिनके होने से मां लक्ष्मी उनपर हमेशा मेहरबान रहती हैं। इन रेखाओं का होने और भी कई पहलुओं में शुभ माना जाता है इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन

1. दो सूर्य रेखा
हथेली पर दो सूर्य रेखाओं का होना बेहद शुभ माना गया है, तो यह अत्यधिक धन और समृद्धि का संकेत माना जाता है। हथेली पर सूर्य रेखा, जिसे अंगुष्ठिका रेखा या कनक रेखा भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण रेखा है जो आपके धन, सफलता, प्रसिद्धि और सम्मान के बारे में जानकारी देती है। यह रेखा आमतौर पर चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाती है, जो अंगुली के आधार पर स्थित होता है। अगर किसी के हाथ में दो सूर्य रेखाएं हैं तो उच्च महत्वाकांक्षा, शक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक हैं।

2. जीवन रेखा और चंद्र पर्वत के मध्य तिल
अगर आपकी जीवन रेखा और चंद्र पर्वत के बीच तिल है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। यह तिल सुख-समृद्धि और भाग्य का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये तिल किसी के हथेली पर मौजूद है तो उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. हथेली पर V का निशान
हथेली के मध्यमा और तर्जनी उंगली के बीच V का निशान होना या V आकार में रेखाओं का होना सुख-समृद्धि और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों में ये ऐसी रेखाएं होती हैं उन्हें बहुत कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं। यह चिन्ह व्यक्ति के बुद्धिमान, रचनात्मक और सफल होने का संकेत देता है।

4. शुभ चिन्ह
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली के बीच में बाण, रथ, वक्र, कमल और ध्वजा का चिन्ह मौजूद होता है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन चिह्नों की उपस्थिति धन, समृद्धि, सफलता और उच्च पद प्राप्ति का प्रतीक है।

5. सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत का उठा होना
ज्योतिष के अनुसार हथेली पर सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत का उठा होना सम्मान, प्रतिष्ठा और धन-दौलत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों पर भी जीवनभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed