फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   signature tells business partner merits and demerits

अपने हस्ताक्षर से जानें कैसा है आपका बिजनेस पार्टनर

Fri, 13 Oct 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 13 Oct 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
signature tells business partner merits and demerits

अगर आप किसी के साथ बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसका हस्ताक्षर परख लें। हस्ताक्षर से पता लग जाएगा कि व्यक्ति आपके प्रति ईमानदार होगा या मौके पर अपने मतलब के लिए साथ छोड़ सकता है। लेखन विज्ञान यानी कैलीग्राफी के अनुसार किसी भी व्यक्ति के गुण-दोषों एवं चरित्र को उसकी हस्ताक्षर से जाना जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हंसने के ये 5 अंदाज बताते हैं आपका नेचर कैसा है...
विज्ञापन


मन का आइना है हस्ताक्षर

कैलीग्राफ एक्सपर्ट के अनुसार व्यक्ति के सूक्ष्म मस्तिष्क में जो भाव रहता हैं वह उसकी लिखाई में उभर कर आता हैं। व्यक्ति क्या सोचता है और उसकी भावना कैसी है यह व्यक्ति की लिखाई में स्पष्ट नजर आता है। कुछ कंपनियों ने प्रयोग के तौर पर प्रिंटेड रिज्यूम के साथ हाथ से लिखा रिज्यूम मांगना अथवा फार्म भरवाना शुरु किया है। कंपनी के कैलिग्राफ एक्सपर्ट लिखावट देखकर जांच करते हैं कि व्यक्ति का चरित्र और उसकी सोच कैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

signature tells business partner merits and demerits

भीड़ में पहचान बनाना

कई व्यक्तियों की आदत होती है कि हस्ताक्षर करने के बाद नीचे एक लाईन खींच देते हैं। ऐसा व्यक्ति भीड़ में अपनी पहचान बनाने वाला होता है। किसी पार्टी अथवा उत्सव में अगर कोई इन पर ध्यान नहीं देता है तो लोग का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है कि लाईन खीचने पर कोई अक्षर कट रहा हो तो यह अच्छा नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति अपने निर्णय के कारण कई बार खुद का नुकसान कर बैठते हैं।

काम को बीच से छोड़ने वाले

कैलिग्राफ एक्सपर्ट का कहना है कि बहुत से व्यक्ति जब साईन करते हैं तो पहल अक्षर बड़ा होता है और धीरे-धीरे अक्षर छोटे होते चले जाते हैं। ऎसा व्यक्ति किसी भी कार्य की शुरुआत बड़े ही जोश के साथ करता हैं। लेकिन धीरे-धीरे इनकी उर्जा में कमी आने लगती है और काम में उनकी रूचि कम हो जाती है। ऐसे लोग एक काम को पूरा किये बिना दूसरे काम में लग सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- हथेली का ये हिस्सा हो उभरा हुआ, मिलती है सरकारी नौकरी​

जिम्मेदारियों से भागने वाले

कई व्यक्ति हस्ताक्षर में अपना सरनेम नहीं लगाते हैं। ऎसा व्यक्ति परिवार एवं किसी अन्य के प्रति जिम्मेदार नहीं होता है। ऐसे लोग अपने अपने मतलब की और अपने बारे में सोचते हैं। यह जीवन में अकेले ही आगे बढ़ने की चाहत रखते हैं। व्यवहार कुशलता की कमी के कारण कई बार यह समाज और परिवार से अलग-थलग हो जाते हैं। 
जो व्यक्ति अपने सरनेम के साथ पूरा हस्ताक्षर करता हैं वह जिम्मेदार होता है। ऐसे लोग अपने से जुड़े लोगों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। व्यवहार कुशलता के कारण इन्हें समाज और परिवार से सहयोग मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed