फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   secret of life written on forehead

माथे पर ही लिखा होता है जीवन का राज

Sat, 27 Oct 2012 02:16 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Oct 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
secret of life written on forehead
अक्सर लोग कहते हैं कि
विज्ञापन
किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है कि कौन व्यक्ति कैसा है। सामुद्रिक विज्ञान के अनुसार हर व्यक्ति के बारे में माथे पर ही लिखा होता है। यानी माथे पर खींची हुई लकीरों को अगर पढ़ना सीख लें तो किसी भी व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल सकती है कि वह कैसा है। 

दीर्घायु होते हैं ऐसे व्यक्ति

जिस व्यक्ति के माथे पर स्वच्छ, सरल, गम्भीर, पूर्ण तथा स्पष्ट रेखाएं होती है वह दीर्घायु एवं सुखी होता है। ललाट के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली एक स्पष्ट रेखा 20 वर्ष की आयु दर्शाती है। ऐसी जितनी रेखा ललाट पर होती है व्यक्ति की आयु उतनी होती है। जिनके मस्तक पर छोटा सा चांद बना हुआ होता है उन पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। ऐसे व्यक्ति महान संत, सन्यासी, उपदेशक अथवा योगी होते है।

भाई-बहनों की संख्या
मस्तक पर जितनी रेखाएं बनी होती हैं व्यक्ति के उतने ही भाई-बहन होती है। मोटी रेखायें भाई की एवं पतली रेखायें बहन की मानी जाती है। जिनका मस्तक चौड़ा होता है, उस व्यक्ति के कई पुत्र होते हैं लेकिन आजीविका में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके बच्चे भाग्यशाली एवं कर्मठ होते हैं।

इनके कई स्त्रियों से होते हैं संबंध
जिस व्यक्ति के मस्तक के ऊपरी हिस्से में उभार हो, और नीचे की तरफ हल्का सा झुकाव दिखे वे उच्च पद प्राप्त करते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्तियों के कई स्त्रियों से संबंध होते हैं। अक्सर इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनका मस्तक नीचे से ऊपर की ओर उठा हुआ हो, वह धैर्यवान, बुद्धिमान व धनवान होता है। इनका वैवाहिक जीवन सरल एवं सुखमय होता है।

माथे पर रेखा नहीं है तो
जिनके मस्तक पर रेखा नहीं होती है वह व्यक्ति धनी व दीर्घायु होता है। जिनके ललाट गहरे होते हैं वह ग़लत तरीके से धनोपार्जन करने वाले हैं। अपने गलत कार्यों के कारण इन्हें जेल भी जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed