{"_id":"5c3093a3bdec2256f87b389d","slug":"palmistry-tips-how-to-know-promotion-in-job-and-business-with-the-help-of-palm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथेली के इन संकेतों से जानिए कब-कब नौकरी या बिजनेस में मिलेगा प्रमोशन","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हथेली के इन संकेतों से जानिए कब-कब नौकरी या बिजनेस में मिलेगा प्रमोशन
Sat, 05 Jan 2019 05:03 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
palmistry
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली तमाम तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशानों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं। जिस तरह से हाथ की रेखाओं से भाग्य, जीवन, सेहत और धन के बारे में भविष्यवाणी की जाती है ठीक उसी तरह से हाथ की रेखाएं यह भी बता देती हैं कि नौकरी और व्यापार किसे कब तरक्की मिलेगी। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर सूर्य रेखा और गुरु पर्वत का अध्ययन करके व्यक्ति के जीवन में मिलने वाली तरक्की का अनुमान लगाते हैं। गुरु पर्वत और सूर्य रेखा पर पड़ने वाले कुछ शुभ निशान से नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलता है।
विज्ञापन
- अगर हथेली पर गुरु पर्वत के पास त्रिभुज का चिन्ह बना हो और सूर्य रेखा एकदम साफ हो तो ऐसे व्यक्ति को बहुत ही कम उम्र में नौकरी या बिजनेस में तरक्की मिलने लगती है।
विज्ञापन
- जिस किसी की हथेली में सूर्य रेखा लंबी होती है उस व्यक्ति का समाज में बड़ा प्रभाव और उच्च पद हासिल करता है।
- गुरु पर्वत के ऊपर त्रिभुज या त्रिशूल का निशान बनने पर व्यक्ति अपने क्षेत्र में उच्च पद हासिल करता है।
- अगर जीवन रेखा से कोई लकीर चंद्र पर्वत की ओर जाए तब वह व्यक्ति अपने जीवन के अलग-अलग अंतराल में तरक्की हासिल करता जाता है।