{"_id":"5ece75b08ebc3e90a074fc1e","slug":"palmistry-reading-about-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा: हथेली के ये संकेत आपके करियर की दिशा बताते है","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा: हथेली के ये संकेत आपके करियर की दिशा बताते है
Thu, 28 May 2020 06:21 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 28 May 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
हथेली पर रेखाएं करियर की दिशा की तरफ इशारा करती हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तरेखा ज्योतिष की सहायता से हाथ की रेखाओं का अध्ययन कर किसी व्यक्ति के स्वभाव, भूत और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। हाथ की लकीरों में किसी व्यक्ति के करियर से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है। आइए जानते हैं आपकी हाथेली की रेखाएं आपके किस कैरियर की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल, सूर्य और बुध पर्वत में उभार हो तो वह व्यक्ति डॉक्टर के पेशे में नाम कमाता है।
- अगर हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है तो व्यक्ति सरकारी नौकरी एवं सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम करें तो बड़ी कामयाबी मिलती है।
- जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत में उभार होता है वह व्यक्ति फैशन के कारोबार में प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्रमा उभरा हुआ होता है वह व्यक्ति कला, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में नाम रौशन करता है।
- अगर हथेली में मणिबंध से निकलकर कोई सीधी रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है तो वह व्यक्ति उच्च अधिकारी बनता है।
- जिस किसी महिला की हथेली चपटी और पतली होती है साथ ही बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं बनी होती है वह स्त्री नर्स के पेशे में अपना करियर आजमाती है।