गर्दन देखकर जानिए कौन हैं चुगलखोर, किसे है धन की कमी
क्या आपने कभी किसी की गर्दन को ठीक से देखा है। गर्दन भी आपको लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव को बताता है।
आप किसी की गर्दन को देखकर यह समझ सकते हैं कि कौन व्यक्ति धनवान होगा और किसे जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
गर्दन को देखकर आप यह भी जान सकते हैं कि कौन सा व्यक्ति भरोसेमंद नहीं होगा और कौन चुगलखोर होगा।
हमेशा भाग्य का साथ मिलता रहता है
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की गर्दन लंबी होती है वह भोगी होता है यानी ऐसे व्यक्ति में भोग विलास की चीजों के प्रति अधिक रुचि रहती है।
छोटी गर्दन वाले व्यक्तियों की अच्छी बात यह है कि उन्हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता रहता है।
इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है
जिस व्यक्ति के गर्दन में नाड़ियां दिखाई देती रहती है उन्हें जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके विपरीत गोल और मजबूत गर्दन वाले व्यक्ति धनवान होते हैं।
ऐसे व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें चुगलखोर होते हैं