फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry meaning of half moon on your palm know about these lines news in hindi

Half Moon On Palm: क्या आपकी हथेली में भी बनता है आधा चांद? जानिए इसका मतलब

Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
palmistry meaning of half moon on your palm know about these lines news in hindi
अधूरा चांद - फोटो : Amar Ujala

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले कई आकार और रेखाओं का बड़ा महत्व होता है। इन रेखाओं और चिह्नों को देखकर व्यक्ति के जीवन, स्वाभाव, और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। इंसान के हाथ की रेखाओं, नाखूनों, उंगलियों और हथेली के आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, भविष्य और भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक चिह्न है हथेली पर बनने वाला अधूरा चांद। इस अधूरे चांद की खास बात यह है कि इन दोनों हथेलियों को एक साथ रखने के बाद अर्ध वृत आकार की रेखा बनती है, जिसे हस्तरेखा शास्त्र में अधूरे चांद के नाम से जाना जाता है। अधूरा चांद, जिसे 'अर्धचंद्र' भी कहा जाता है, हथेली के बुध पर्वत पर बनता है। यह बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है, जो बुद्धि, विवेक, संचार, और व्यवसाय का कारक ग्रह है।

विज्ञापन


अधूरे चांद के क्या है मायने-

- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर अधूरे चांद का होना शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति बुद्धिमान, विवेकशील, और चतुर होता है। ऐसे लोग अच्छे वक्ता और संवादक होते हैं। इनमें व्यापारिक वृत्ति भी होती है और ये जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही, ये लोग रचनात्मक भी होते हैं और कला, संगीत, या साहित्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


- अधूरे चांद को लेकर एक मान्यता ये भी है कि जिसके हथेली में जितना उत्तम और सुंदर अधूरा चांद रहता है, उन्हें उतना ही आकर्षक जीवनसाथी मिलता है। इसको और आसान करके कहें तो जिनके दोनों हाथेलियों को एक साथ मिलने पर बिल्कुल उत्तम अर्ध वृत बनता है उनका जीवनसाथी उतना ही आकर्षक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर अधूरा चांद बहुत गहरा हो या टूटा हुआ हो, तो यह नकारात्मक संकेत भी दे सकता है। इसका मतलब है कि इस इंसान का व्यक्तित्व चंचल, और अस्थिर है। ऐसे लोगों को निर्णय लेने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग धन के मामले में भी लापरवाह हो सकते हैं।

- अधूरे चांद के साथ अन्य रेखाओं और चिह्नों का भी अध्ययन करना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वे इसके अर्थ को प्रभावित कर सकते हैं। अगर अधूरा चांद जीवन रेखा या हृदय रेखा के करीब हो, तो यह शुभ माना जाता है। वहीं, यदि यह भाग्य रेखा के करीब हो, तो यह मिश्रित परिणाम दे सकता है।


- हथेली पर अधूरा चांद एक महत्वपूर्ण चिह्न है जो व्यक्ति के जीवन, स्वाभाव, और भविष्य के बारे में जानकारी दे सकता है।  इसका अर्थ सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकता है, जो कि इसके आकार, गहराई, और अन्य रेखाओं और चिह्नों के साथ संबंध पर निर्भर करता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed