फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry mars mole on palm

तिल और यह निशान होता है बड़ा ही खतरनाक

Wed, 20 Aug 2014 09:45 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
palmistry mars mole on palm

हस्तरेखा विज्ञान में हथेली और शरीर के दूसरे अंगों पर मौजूद तिल और दूसरे तरह के निशानों का फल बताया गया है।

विज्ञापन


कुछ निशान और तिल तो शुभ फलदायी होते हैं लेकिन कुछ अशुभ माने गए हैं। यहां ऐसे तिल और दूसरे चिन्हों की बात कर रहे हैं जो शुभ नहीं होते हैं।


यहां तिल का होना खतरनाक है

palmistry mars mole on palm

समुद्रशास्त्र के अनुसार हथेली में दो स्थानों पर मंगल का प्रभाव होता है। पहला शुक्र पर्वत और गुरू पर्वत के बीच में मंगल क्षेत्र होता है इसे निम्न मंगल कहते हैं। दूसरा चन्द्र पर्वत और बुध क्षेत्र यानी छोटी उंगली से कुछ ऊपर इसे उर्ध्व मंगल कहते हैं।

मंगल दुर्घटना का कारक ग्रह माना जाता है। समुद्रशास्त्र कहता है जिस व्यक्ति की हथेली में निम्न मंगल पर तिल का निशान होता है उसे हमेशा जोखिम से बचना चाहिए। इन्हें सड़क दुर्घटना, करंट, आग लगने का भय रहता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे व्यक्ति जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं

palmistry mars mole on palm

समुद्रशास्त्र यह भी कहता है कि दोनों मंगल स्थान पर कहीं भी तिल का निशान होना शुभ नहीं होता है।

ऐसे में ट्रेन, बस, विमान दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। निम्न मंगल स्थान पर क्रॉस का चिन्ह होने पर रक्त संबंधी रोग देता है। ऐसे व्यक्ति जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं।

विज्ञापन

यहां तिल मानसिक परेशानी देता है

palmistry mars mole on palm

जिस व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत पर शून्य का निशान बना होता है उन्हें घाव के कारण कष्ट का सामना करना पड़ता है। निम्न मंगल पर चंद्र का निशान मानसिक परेशानी देता है। ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ भी हो सकता है।

अगर ऐसा है निशान तो ठीक नहीं

palmistry mars mole on palm

समुद्रशास्त्र के अनुसार मंगल पर्वत पर काला धब्बा होना असाध्य रोग होने का संकेत माना जाता है। जबकि मंगल पर लाल रंग का धब्बा होने पर व्यक्ति बुखार से पीड़ित होकर कष्ट पाता है। मंगल पर्वत पर जालीनुमा चिन्ह भी शुभ नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed