{"_id":"67370c2e0b349b3ffb081acb","slug":"palmistry-marriage-line-in-your-hand-indicate-love-marriage-and-arrange-marriage-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, जानें कैसा रहेगा जीवन","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, जानें कैसा रहेगा जीवन
Sat, 16 Nov 2024 06:45 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 16 Nov 2024 06:45 AM IST
सार
आइए जानते हैं कि आपके हाथों की कौन सी रेखा आपके विवाह के बारे में बताती है। साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज...
विज्ञापन
लव मैरिज की रेखा
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Love Line In Hand: किसी भी व्यक्ति के जीवन में शादी सबसे बड़ा फैसला होता है। हर इंसान को शादी से जुड़ी बातें या शादी के बाद अपने जीवन के बारे में जानने की इच्छा रहती है। वहीं लोग ये भी जानना चाहते हैं कि उसके भाग्य में लव मैरिज है या फिर अरेंज मैरिज। आपके इन सभी सवालों का जवाब हस्तरेखा शास्त्र में मिल सकता है। दरअसल आपकी हाथों की रेखाएं ही आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं। इसकी मदद से आप अपने करियर, नौकरी और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
हस्तरेखा विज्ञान ज्योतिष का ही एक प्राचीन अंग है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, इंसान के हाथों की रेखाओं, नाखूनों, उंगलियों और हथेली के आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, भविष्य और भाग्य यहां तक की करियर के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके हाथों की कौन सी रेखा आपके विवाह के बारे में बताती है। साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज...
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन की रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वैवाहिक रेखाओं का संबंध हाथों की सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित बुध पर्वत से होता है। इस बुध पर्वत पर बाहर से अंदर की ओर आने वाली रेखा ही विवाह की रेखा मानी जाता है। यह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी देती है। इस रेखा पर एक निशान भी बनता है, जो व्यक्ति के जीवन में लव मैरिज या अरेंज मैरिज के बारे में बताती है।
विज्ञापन
लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में वैवाहिक रेखा पर वर्ग का निशान होता है, तो उसके भाग्य में प्रेम विवाह की संभावना बढ़ जाती है। अगर यह निशान बेहद स्पष्ट हो तो उस व्यक्ति का प्रेम विवाह ही होता है। अगर वैवाहिक रेखा पर कोई कट का निशान होता है तो उस व्यक्ति की शादी लगने से पहले काफी दिक्कतें आती हैं। यदि व्यक्ति के हाथों में एक सीधी और स्पष्ट रेखा छोटी उंगली के नीचे होती है तो उनकी अरेंज मैरिज की संभावना बढ़ जाती है। यह भी माना जाता है कि इन लोगों का वैवाहिक जीवन अन्य लोगों से काफी बेहतर होता है।
लव मैरिज के संकेत
अंगूठे के नीचे वाले उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है। अगर यह ज्यादा उभरा हुआ नजर आता है तो उसकी लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।