फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry marriage line

'ऐसी लड़कियों' की शादी धोखे से होती है

Fri, 22 Aug 2014 08:48 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
palmistry marriage line

धरती पर जन्म लेने वाला हर व्यक्ति अपनी किस्मत ऊपर से लिखवा कर लाता है। किस्मत के लेख हथेली पर खींची गई आड़ी तिरछी रेखाओं के रूप में होते हैं जिसे हर कोई पढ़ नहीं सकता।

विज्ञापन


लेकिन समुद्रशास्त्र में कुछ बातों का उल्लेख किया गया है जिनसे इन रेखाओं को पढ़ और समझ सकते हैं। इन्हीं रेखाओं में एक रेखा होती है विवाह की रेखा।

इस रेखा को देखकर समझ सकते हैं कि व्यक्ति की शादी कब और कैसे होती है। कौन पारंपरिक विवाह करेगा, किसकी प्रेम विवाह होगी और किसकी शादी धोखे से कराई जाएगी।

विज्ञापन

उसका विवाह धोखे से होता है

palmistry marriage line

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत का स्थान होता है। बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी गहरी रेखाएं होती हैं। यह विवाह रेखाएं कहलाती है।

व्यक्ति के प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर किया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होता है।

यदि रेखा नीचे की ओर झुकी हुई हों तो दांम्पत्य जीवन में काफी परेशानी आती है। विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो तो उस व्यक्ति की शादी टूटने की आशंका रहती है।

किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिन्ह हो तो उसका विवाह धोखे से होता है। यदि विवाह रेखा अनामिका के नीचे सूर्य रेखा तक गई हो तो उस व्यक्ति का विवाह किसी विशिष्ट व्यक्ति से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed