फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry lucky sign know male and female lucky palm sign

हस्तरेखा ज्योतिष: पुरुषों और स्त्रियों की हथेलियों के 10 निशान माने जाते हैं बहुत ही शुभ

Wed, 24 Apr 2019 02:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
palmistry lucky sign know male and female lucky palm sign
हथेली पर बनने वाले शुभ निशान
हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर मौजूद रेखाओं और आकृतियों के गहन अध्ययन से व्यक्ति के भविष्य के बारे में शुभ और अशुभ बातों का पता चलता है। हस्तरेखा में पुरुषों और स्त्रियों की हाथ की रेखाएं अलग-अलग संकेत देते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों और स्त्रियों की हथेलियों पर बने शुभ- अशुभ निशान।
विज्ञापन


स्त्रियों की हथेली के शुभ 5 निशान और फल

1- जिस महिला की हथेली का रंग हल्का गुलाबी और मुलायम होता है वह महिला बहुत ही भाग्यशाली होती है। उसके भाग्य से ऐसी स्त्रियां जिस घर मे जाती है वहां पर पैसों और सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती।
विज्ञापन


2- अगर किसी लड़की की हथेली पर कमल या मछली जैसा निशान बने तो वह जिस परिवार का हिस्सा बनती है उस परिवार का मान-सम्मान समाज में बहुत होता है।

3- ऐसी महिला का पूरा जीवन शादी के बाद रानियों की तरह बीतता है जिसकी हथेली पर रथ और ध्वजा का निशान एक साथ बना होता है। ऐसी निशान वाली महिला का जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4- ऐसी महिला का पति और पुत्र अधिकारी बनता है जिसकी हथेली पर शंख, चक्र आदि का निशान बना होता है।

5- जिन स्त्रियों का हथेली पर एक साथ दो तिल बने होते हैं वह बहुत ही धनवान और प्रतिष्ठित महिला होती है। समाज में उसका रुतबा बहुत प्रभावशाली होता है। 

पुरुषों की हथेली के शुभ निशान और फल

1- जिस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह होता है उसे जीवन में अचानक ही धन लाभ मिलता है।

2- जिस पुरुष की हथेली में चन्द्रपर्वत से निकलकर भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है उन्हें शादी के बाद अचानक ही धन का लाभ प्राप्त होता और इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है।

3- जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलकर कुछ रेखाएं गुरु पर्वत तक आती हैं उन्हें भी बिना उम्मीद बड़ा लाभ मिलता है।

4- जिनकी हथेली में हृदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा से मिलकर त्रिभुज का चिन्ह बनता है उन्हें भी जीवन में अकस्मात ही धन लाभ मिलता रहता है।

5- हथेली में गुरू पर्वत पर वर्ग का चिन्ह मौजूद है तो यह भी अचानक धन प्राप्ति का योग बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed