फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry lucky lines and signs on forehead know what Samudrik Shastra says in hindi

Forehead lines: माथे की ये लकीरें बताती हैं कितने भाग्यशाली हैं आप, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Mon, 22 Jul 2024 06:14 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 22 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
palmistry lucky lines and signs on forehead know what Samudrik Shastra says in hindi
माथे की लकीर - फोटो : iStock

Forehead lines: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार केवल हाथ की रेखाएं ही नहीं बल्कि हाथ के उंगलियों की बनावट, पैर के पंजों के आकार, नाक का आकार और माथे की लकीरों को देखकर भी इंसान के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। लगभग हर इंसान के माथे पर लकीर बनती है, माथे को सिकोड़ने पर माथे पर बन रही लकीरें किसी भी व्यक्ति के भविष्य, उसका स्वभाव और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में बहुत कुछ बताती है। किसी भी इंसान के माथे की लकीरों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितना भाग्यशाली है। माथे पर पड़ने वाली लकीरों की संख्या को देखकर आप आसानी से किसी के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। वैसे तो किसके माथे पर कितनी लकीरें बनेंगी ये उसके उम्र पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ भाग्यशाली लोगों के माथे पर बहुत कम उम्र से ही अधिक लकीरें बनने लगती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि माथे पर बनने वाली अलग अलग लकीरों का क्या महत्व होता है।

विज्ञापन

palmistry lucky lines and signs on forehead know what Samudrik Shastra says in hindi
माथे की लकीर - फोटो : iStock

माथे की पहली लकीर
यह लकीर भौंहों के सबसे करीब होती है और इसे भाग्य से जोड़कर देखा जाता है या भौंह रेखा कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में इसे धन की लकीर भी कहा जाता है। जिस व्यक्ति की माथे की पहली लकीर जितनी स्पष्ट होगी, वह व्यक्ति उतना ही धनवान होगा। 

दूसरी लकीर
यह पहली लकीर के ऊपर होती है। इस लकीर को ज्ञान से जोड़ कर देखा जाता है। यह अच्छी बुद्धि, एकाग्रता और सीखने की क्षमता का संकेत देती है। इसका मतलब है कि उस व्यक्ति का स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहने वाला है। यह शुभता और सौभाग्य का प्रतीक है। यह जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

palmistry lucky lines and signs on forehead know what Samudrik Shastra says in hindi
माथे की लकीर - फोटो : iStock

तीसरी लकीर
इसे भाग्य की लकीर या कर्म रेखा भी कहा जाता है। यह असाधारण भाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। यह जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष का संकेत देती है। मान्यताओं के अनुसार यह लकीर जीतनी स्पष्ट होती है, वो व्यक्ति उतना ही भाग्यशाली होता है।

चौथी लकीर
यह तीसरी लकीर के ऊपर होती है और इसे मोक्ष लकीर या आध्यात्मिक लकीर भी कहा जाता है। यह गहरी आध्यात्मिकता, आत्मज्ञान और जीवन में उच्च उद्देश्य का प्रतीक है। यह लकीर बताती है कि आपने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव का सामना किया है। ऐसे व्यक्ति चालीस की उम्र के बाद सफलता की बुलंदियों में होते हैं।

विज्ञापन

palmistry lucky lines and signs on forehead know what Samudrik Shastra says in hindi
माथे की लकीर - फोटो : iStock

पांचवीं लकीर
यह एक दुर्लभ रेखा है जो चौथी लकीर के ऊपर बनती है और इसे मानसिक तनाव से जोड़ कर देखा जाता है। यह जीवन में कई यात्राओं, साहसिक कार्य और नए अनुभवों का प्रतीक है। यह लकीर बहुत कम लोगों में पाई जाती है। यह कम यात्रा या विदेश यात्रा में रुचि की कमी का संकेत दे सकती है।

छठी लकीर
यह लकीर ऊपर के पांच लकीरों से बिल्कुल अलग होती है। छठी लकीर पांचों लकीरों के लंबवत होती है, यह नाक की सीधी तरफ ऊपर जाने वाली लकीर होती है। इसे दैवीय लकीर कहा जाता है, क्योंकि यह असाधारण प्रतिभा, दैवीय आशीर्वाद और जीवन में उच्च सफलता का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति जीवन में जरूर रूप से सफल होते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed