फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry government job lucky line on your palm according to palmistry

Palmistry: हथेली पर ये रेखा देती है सरकारी नौकरी का संकेत, पद- प्रतिष्ठा की होती है प्राप्ति

Mon, 11 Nov 2024 11:48 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है, वह बहुत ही निपुण माना जाता है। हमारी हथेली की कुछ रेखाएं सरकारी नौकरी का भी संकेत देते हैं।

विज्ञापन
Palmistry government job lucky line on your palm according to palmistry
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sarkari Naukri Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथों की रेखाओं का विश्लेषण करके उसके भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। इसके माध्यम से व्यक्ति के करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। दरअसल हमारी हथेली में कई उभरे हुआ भाग होते हैं, जिन्हें हस्तरेखा शास्त्र में पर्वत कहा जाता है। इसमें सूर्य पर्वत, शनि पर्वत और गुरु पर्वत प्रमुख होते हैं। इन पर्वत का विश्लेषण करके व्यक्ति के जीवन के बारे में कई अहम जानकारियों पता लगाई जा सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ रेखाओं का सम्बंध सरकारी नौकरी पाने से भी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं ये चिह्न और रेखाएं कौन सी है, जिसके माध्यम से सरकारी नौकरी के बारे में पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


सूर्य पर्वत 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि आपकी हथेली में सूर्य पर्वत है, तो आपके सरकारी नौकरी मिलने के योग प्रबल हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत रेखा हो, जिसमें बिना किसी बाधा के सीधी रेखा बन रही हो, तो समझ लें कि आपकी हथेली में सरकारी नौकरी पाने का शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलती है। 
विज्ञापन


गुरु और सूर्य पर्वत
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत दोनों ही उभरा और विकसित हो, तो वो व्यक्ति बहुत ही निपुण माना जाता है। ऐसा व्यक्ति सात्विक भी होता है और भगवान में उसकी पूर्ण आस्था होती है। उस व्यक्ति में सीखने की इच्छा बहुत ही प्रबल होती है। इनको 28 साल के आसपास सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है ये निशान, करियर में करते हैं खूब तरक्की


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मौजूद गुरु पर्वत पर कोई निशान हो, तो वह व्यक्ति सरकारी नौकरी जरूर पाता है। इसके अलावा गुरु पर्वत पर त्रिभुज निशान हो या कोई ऐसी रेखा हो जो भाग्य रेखा को छूती हो। ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है। ऐसा व्यक्ति आस्तिक होता है और पूजा-पाठ भी करता है। इसके अलावा ऐसा व्यक्ति ईमानदार होता है और समय का पाबंद भी होता है।

नौकरी और व्यापार
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मौजूद बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना रहा हो, तो ऐसा व्यक्ति नौकरी और व्यापार दोनों में  काफी नाम कमाता है। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं और एक साथ नौकरी और बिजनेस दोनों करते हैं। ये लोग बेहद कर्मठ और मेहनती होते हैं।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed