फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry for Marriage Life these lines on the hands say about your Marriage Life

Palmistry: हाथों की ये रेखाएं बताती हैं कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन? जानें सभी का क्या है मतलब

Fri, 15 Dec 2023 12:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 15 Dec 2023 12:48 AM IST
सार

Palmistry for Marriage Life: हाथों की रेखाएं व्यक्ति का नसीब बताती है। हर व्यक्ति की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। सबका भाग्य एक जैसा नहीं होता है। 

विज्ञापन
Palmistry for Marriage Life these lines on the hands say about your Marriage Life
Palmistry - फोटो : iStock

विस्तार

Palmistry for Marriage Life: हाथों की रेखाएं व्यक्ति का नसीब बताती है। हर व्यक्ति की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। सबका भाग्य एक जैसा नहीं होता है। किसी को जीवन में कुछ पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ता है लेकिन कुछ लोग आसानी से विलासिता भरा जीवन जीते हैं। यही नहीं कई बार दिन रात मेहनत करने के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। वहीं कुछ लोग आसानी से सफलता की सीढ़ी चढ़ जाते है। इसे हाथों की रेखाओं का खेल भी कहा जा सकता है। दरअसल, व्यक्ति के हाथों की लकीर उसके भाग्य के बारे में बताती है। इसलिए हाथों की रेखाओं को हर किसी से नहीं पढ़वाना चाहिए। माना जाता है कि इससे भाग्य रेखा प्रभावित होती हैं। वहीं हाथों की रेखा से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में भी पता चलता है। सभी के हाथों में कुछ रेखा या ऐसे निशान होते हैं जो वैवाहिक जीवन में खुशी या निराशा के बारे में बताती है। आइए जानते हैं कि हाथों की कौन सी रेखाएं वैवाहिक जीवन में खुशी और परेशानियों का संकेत देती हैं।

विज्ञापन

सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत देती है ये रेखाएं

  • हाथों में विवाह रेखा का लंबी होना और उसका सूर्य पर्वत तक जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये एक संपन्न जीवनसाथी के होने का इशारा करती है।
  • यदि आपके बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काटती है तो इससे वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है। 
  • अगर पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा होती है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो ये श्रेष्ठ जीवनसाथी के मिलने का संकेत होता है। ऐसे लोगों की जीवनसाथी अधिक प्रेम करने वाली होती है।
  • अगर किसी के हाथ में विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल जैसा कोई चिह्न बन रहा होता है तो ऐसे लोगों का जीवनसाथी अधिक प्रेम करने वाला होता है।


ये रेखाएं वैवाहिक जीवन में होने वाली परेशानियों का देती है सकेंत

  • माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के द्वीप का चिह्न अंत में हो तो यह जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए बुरा संकेत हो सकता है।
  • कहते हैं कि अगर किसी इंसान की विवाह रेखा हृदय रेखा के नीचे बनती है तो ऐसे व्यक्ति के विवाह के योग बहुत कम होते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति के बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काटती है तो इससे वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है।
  • हाथों में विवाह रेखा का टूटा होना बेहद अशुभ होता है। इससे वैवाहिक जीवन में काफी परेशानी बनी रहती है।
  • हाथ में आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं और जो दूसरी रेखाओं को काटती हैं इन्हें अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed