फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry extramarital affair brain line

रहें सावधान, ऐसे स्त्री पुरुषों के होते हैं कईयों से संबंध

Sun, 24 Aug 2014 10:07 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
palmistry extramarital affair brain line

आए दिन अवैध संबंधों के कारण होने वाले अपराधों की खबर आप जरूर पढ़ते होंगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है।

विज्ञापन


दरअसल ऐसे घटनाएं तब घटती जब व्यक्ति अपने मन, भावना और बुद्घि पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। इन हालातों में व्यक्ति अपनी मर्यादा का ध्यान नहीं रख पाता है और कामावेश में आकर कई लोगों से रिश्ता जोड़ने लगता है।

अगर इस तरह के लोगों को आप पहले से पहचान लें तो बाद में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। इसके लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा।

विवाहेत्तर और एक से अधिक संबंध

palmistry extramarital affair brain line

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि हथेली में विवाह रेखा और शुक्र रेखा से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के विषय में जाना जा सकता है। लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जिनसे विवाह और विवाहेत्तर संबंधों के बारे में जाना जाता है।

व्यक्ति की बुद्घि और मानसिक क्षमताओं को बताने वाली हथेली में एक रेखा होती है जिसे मस्तिष्क रेखा कहते है।

व्यक्ति की बुद्घि भ्रमित होने पर ही वह जीवनसाथी के अलावा किसी और से या एक साथ कई लोगों से संबंध रखता है इसलिए मस्तिष्क रेखा को भी विवाहेत्तर और एक से अधिक संबंधों के लिए भी देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्त्रियों के हो सकते हैं एक से अधिक संबंध

palmistry extramarital affair brain line

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा का उद्गम जीवन रेखा से हटकर होता है। यानी उद्गम पर दोनों रेखाएं नहीं मिली होती हैं वह खुले विचारों का व्यक्ति होता है।

यह अपनी मर्जी से चलने वाले होते हैं। ऐसे लोग किसी बात की परवाह नहीं करते। कार्यक्षेत्र में भी इन्हें अपने ऊपर दबाव पसंद नहीं होता है।

अगर किसी स्त्री की हथेली में ऐसी रेखा होती है तो कई पुरूष मित्र के साथ होते हैं इनके नजदीकी संबंध। ऐसी स्त्री परिवार एवं सामाजिक मर्यादाओं से हटकर काम करने वाली होती है।

यदि मस्तिष्क रेखा सीधी, स्पष्ट और निर्दोष हो तब व्यक्ति तुरंत निर्णय लेने वाला और बुद्घिमान होता है।

विज्ञापन

ऐसे पुरुषों के होते हैं कईयों से संबंध

palmistry extramarital affair brain line

जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा निकलकर कोई शाखा गुरू पर्वत के अंत तक पहुंच जाता है वह व्यक्ति शालीन एवं सभ्य होता है। ऐसे व्यक्ति श्रेष्ठ कलाकर या साहित्यकार हो सकता है।

लेकिन जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा बढ़कर हृदय रेखा का स्पर्श करती है वह व्यक्ति अपनी पत्नी के अलावा दूसरी स्त्रियों के साथ भी निकटता रखने वाले होते हैं। अपने ऐसे व्यवहार के कारण इन्हें बदनामी का भी सामना करना पड़ता है।

जिनकी हथेली मस्तिष्क रेखा सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली की ओर मुड़ होती है वह बुद्घिमान होते हैं और उच्च पद पर विराजमान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed