फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry car and vehicle

हथेली पर हों ऐसी रेखाएं तो मिलता है वाहन एवं भौतिक सुख

Thu, 12 Sep 2013 07:28 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 12 Sep 2013 07:28 AM IST
palmistry car and vehicle

हर व्यक्ति बंद मुट्ठी में अपनी किस्मत लेकर पैदा होता है। किसी को अपनी किस्मत से बंगला, गाड़ी और भौतिक सुख के हर साधन प्राप्त होते हैं तो कोई जीवन भर इन सुखों के लिए तरसता रहता है।



कभी-कभी दूसरों के वाहन और बंगलों को देखकर दिल में कसक सी उठती है। हथेलियों को देखकर सोचने लगते हैं कि क्या हमारे भाग्य में भगवान ऐसे सुख लिखना भूल गया।


हथेली पर ईश्वर के लिखे लेखों को पढ़ने के लिए समुद्रशास्त्र नामक ग्रंथ की रचना ऋषि समुद्र ने की। इस शास्त्र में बतया गया है कि भौतिक एवं वाहन सुख शुक्र के शुभ प्रभाव से मिलता है।
विज्ञापन


ऐसी लड़की से शादी हो जाए तो भाग्य खुल जाए

हथेली में शुक्र का स्थान अंगूठे के नीचे हथेली पर है। इस स्थान पर नीचे से ऊपर की ओर खड़ी सीधी रेखाओं का होना शुभ होता है। जिनकी हथेली पर ऐसे चिन्ह होते हैं उन्हें वाहन सुख मिलता है।

समुद्रशस्त्र में बताया गया है कि शुक्र पर्वत पर जालनुमा चिन्ह का होना शुभ फलदायी होता है। जिनकी हथेली पर ऐसा चिन्ह होता है वह काफी रोमांटिक होते हैं। ऐसे व्यक्ति वाहन एवं भौतिक सुख के साधन प्राप्त करते हैं।

शुक्र पर्वत से शुरू होकर कोई रेखा अगर मस्तिष्क रेखा पर ठहर रही है तो यह संकेत है कि 35 वर्ष की उम्र के बाद जीवन में सुख और वैभव में वृद्घि होगी।

नाभि से जानिए कितना धन और सुख है आपके भाग्य में

शुक्र पर्वत से शुरू होकर रेखा अगर भाग्य रेखा से मिलती है तो यह इस बात का संकेत समझना चाहिए कि ससुराल पक्ष के सहयोग से अथवा विपरीत लिंग के व्यक्ति की मदद से जीवन में उन्नति एवं सभी सुख-साधन प्राप्त कर पाएंगे।

जिनकी हथेली में कलाई के पास से शुरू होकर कोई सीधी रेखा मध्यमा के नीचे यानी शनि पर्वत तक पहुंचती है वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति को उत्तम घर, वाहन एवं हर प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती हैं।


जिनकी जीवनरेखा के आरंभ में अथवा अंत या दोनों स्थानों पर तिल का निशान होता है उन पर लक्ष्मी की कृपा रहती है। ऐसा व्यक्ति वाहन एवं भौतिक सुखों के साथ जीवन का आनंद लेता है। हाथ में कहीं भी कमल, अंकुश एवं मछली का चिन्ह होना उत्तम माना गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed