फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry astrology child line in palm know where is santan rekha child rekha on palm

हस्तरेखा ज्योतिष: हथेली पर कहां होती हैं संतान सुख की रेखाएं ?

Tue, 31 Aug 2021 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 31 Aug 2021 07:06 AM IST
सार

  • हथेली पर जहां बुध और शुक्र पर्वत बना हुआ होता है वहां पर होती है संतान रेखा
  • संतान सुख में कितने पुत्र और कितनी पुत्रियां होंगी

विज्ञापन
palmistry astrology child line in palm know where is santan rekha child rekha on palm
कितनी संतानें होंगी इस सब बातों का पता हथेली पर मौजूद रेखाओं और आकृतिओं से आसानी लगाया जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र से न सिर्फ किसी व्यक्ति के भाग्यशाली और धनवान होने के बारे में पता चलता है, बल्कि संतान सुख के बारे में पता किया जा सकता है। शास्त्रों में कहा गया है कि सबसे बड़ा सुख संतान होता है और पति-पत्नी को संतान प्राप्त करने की इच्छा शादी होने के बाद होने लगती है। बच्चे के जन्म होने के बाद माता-पिता दोनों ही बड़े प्यार से उसका पालन-पोषण करते हैं। किसी भी दंपत्ति के जीवन में संतान सुख प्राप्त होगा या नहीं, अगर होगा तो कितनी संतानें होंगी इस सब बातों का पता हथेली पर मौजूद रेखाओं और आकृतिओं से आसानी लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं हमारी आपकी हथेली पर कहां-कहां संतान की रेखाएं बनी हुई होती है।
विज्ञापन


- हथेली पर सबसे छोटी उंगली के नीचे बने बुध पर्वत पर संतान रेखाएं बनी हुई होती है। यहां पर जितनी रेखाएं होती हैं उतनी संतानें व्यक्ति के जीवन में आती हैं।
विज्ञापन


- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार के साथ हो उसकी एक संतान होती है, वहीं अगर बुध पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ हो व्यक्ति को एक से ज्यादा संतान होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर किसी की हथेली पर बुध पर्वत के आस पास कोई द्वीप का निशान बना हुआ होता है उसे संतान सुख प्राप्त करने में काफी परेशानी आती है।

- हथेली में बुध और शुक्र पर्वत पर जितनी साफ और स्पष्ट रेखा बनती है उतनी संख्या में पुत्र प्राप्ति की संभावना है जबकि हलकी रेखाएं बनने पर व्यक्ति को पुत्री होती है।

- हथेली में जितनी संतान रेखा अधिक उभरी और स्पष्ट होती है व्यक्ति को उतने ही संतान से अधिक स्नेह और सुख मिलता है। 

- अगर किसी महिला की हथेली में मध्यमा और कनिष्ठका उंगली के नीचे क्रास का निशान बनता है तो यह संतान सुख के बारे में अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed