फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   money and wealth palmistry auspicious sign

हथेली पर मौजूद यह पांच चिन्ह बना सकते है धनवान

Sat, 13 Sep 2014 02:49 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
money and wealth palmistry auspicious sign

हथेली पर लिखी रेखाएं और चिन्ह ब्रह्मा जी के लेख माने जाते हैं। इन रेखाओं और चिन्हों को ब्रह्मा जी व्यक्ति की हथेली पर इसलिए लिखकर भेजते हैं ताकि व्यक्ति को जीवन भर उनके कर्मों के अनुसार उचित फल दे सके।

विज्ञापन


इन्हीं रेखाओं और चिन्हों में कुछ ऐसे भी चिन्ह होते हैं जो पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों के प्रभाव से इस जन्म में हमारी हथेली पर मौजूद होते हैं। इन चिन्हों को देखकर आप समझ सकते हैं कि आपने पूर्व जन्म में कोई बहुत ही अच्छा काम किया होगा जो आप पर ईश्वर दयालु हो गया।
विज्ञापन


इन चिन्हों के प्रभाव से आप वर्तमान जीवन में धनवान और प्रसिद्घ होंगे। यहां कुछ ऐसे ही चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप अपनी हथेली में आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा चिन्ह हो तो व्यक्ति कभी गरीब नहीं हो सकता

money and wealth palmistry auspicious sign

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेल में अंगूठे के जोड़ पर यव का चिन्ह होता है वह धनवान होते हैं। यह चिन्ह पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों से ही किसी व्यक्ति की हथेली में आते हैं।

जिन व्यक्तियों की हथेली में यह चिन्ह होता है वह या तो जन्म से ही धनवान होगा या अपनी मेहनत और प्रयास से धन अर्जित कर लेगा लेकिन गरीब नहीं होगा। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य भी हमेशा साथ देता है।

ऐसे व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। अगर हथेली में एक से अधिक यव मिलकर यवमाला बना रहे हों तब व्यक्ति राजनीति में भी सफल होता है। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में सफलता की ऊंचाई तक पहुंचते हैं।

जितनी उंगलियों में है यह निशान, उतने बनेंगे धनवान

money and wealth palmistry auspicious sign

अध्यात्म की दृष्टि में शंख को पवित्र और शुभ माना गया है। समुद्रशास्त्र भी इसे शुभ संकेत के रुप में देखता है। समुद्रशास्त्र कहता है कि जिस व्यक्ति की उंगली के प्रथम पोर पर शंख का चिन्ह होता है वह बुद्घिमान और विद्वान होता है।

जिस व्यक्ति के चार उंगलियों में शंख का निशान होता है वह सरकार और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित होता है। जिनकी पांच उंगलियों में ऐसा निशान होता है वह विदेश यात्रा करता है। ऐसा व्यक्ति विदेश जाकर खूब धन और सम्मान अर्जित करता है।

जिनकी छह उंगलियों में यह निशान होता है वह विद्वान होने के साथ ही साथ धर्म-कर्म एवं कर्मकांड का अच्छा ज्ञाता होता है और इसी रुप में इनकी प्रसिद्घि होती है। जिनकी दस उंगलियों में शंख का निशान होता है वह मंत्री या महात्मा बन सकता है। आठ शंख वाला व्यक्ति सुखमय जीवन व्यतीत करता है।

ऐसा व्यक्ति चक्रवर्ती राजा के समान होता है

money and wealth palmistry auspicious sign

समुद्रशास्त्र में चक्र के निशान को बड़ा ही शुभ और उत्तम फलदायी माना गया है। समुद्रशास्त्र कहता है कि जिस व्यक्ति की दसों उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान होता है वह चक्रवर्ती राजा के समान होता है।

ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में देश विदेश में प्रसिद्घ और सफल होता है। जिनकी एक उंगली में चक्र का निशान होता है वह बुद्घिमान होते हैं। दो उंगली में चक्र का निशान वाला व्यक्ति दिखने में सुंदर होता है।

तीन चक्र वाला व्यक्ति सुखमय जीवन जीने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति की रुचि भोग-विलास की चीजों में रहती है।

धनवान और सुखी बना देता है यह चिन्ह

money and wealth palmistry auspicious sign

हथेली में अनामिका उंगली की जड़ में सूर्य पर्वत होता है। इस स्थान तक चलकर जो भी रेखा आती है उसे सूर्य रेखा कहा जाता है। सूर्य का संबंध राजनीति, सरकारी क्षेत्र, उच्च अधिकारी, पिता और मान-सम्मान से है।

समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर निर्दोष और साफ हो तो व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकता है। अगर इस रेखा पर त्रिभुज या त्रिशूल का चिन्ह बन रहा हो तो यह सूर्य रेखा के प्रभाव को और बढ़ा देता है।

इस स्थिति में व्यक्ति को नीतिवान और ज्ञानवान होता है। यह धनवान होते हैं और इनका जीवन सुखमय होता है। सूर्य से संबंधित सभी विषयों में इन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है।

जीवन रेखा पर यह चिन्ह बनाता है भाग्यशाली और धनवान

money and wealth palmistry auspicious sign

समुद्रशास्त्र में सबसे अधिक महत्व जीवन रेखा का है क्योंकि अगर जीवन होगा तभी अन्य रेखाओं का महत्व है। जीवन रेखा अगर साफ और निर्दोष हो तो यह कई दोषों को दूर कर देता है और व्यक्ति सुखी होता है।

अगर जीवन रेखा के अंत में मछली का चिन्ह बन रहा हो तो यह सोने पर सुहागा माना जाता है। जीवन रेखा पर इस चिन्ह का होना यह बताता है कि व्यक्ति दीर्घायु और आमतौर पर स्वस्थ होगा।

ऐसा व्यक्ति नीतिवान और धनवान होता है। यह अपनी योग्यता और ज्ञान से खूब धन कमाते हैं। भाग्य इन्हें समय-समय पर सहयोग देता है और यह अपने सभी प्रयास में सफल होते हैं। इनका जीवनसाथी भी सुंदर और गुणवान होता है।
पढ़ें,वैज्ञानिकों ने चेताया, ईश्वरीय कण से प्रलय आ सकती है

पढ़ें,मरने के बाद यमपुरी की यात्रा ऐसे होती है, पढ़कर कलेजा कांप जाएगा

पढ़ें,आपकी कुण्डली में भी है इनमें से कोई योग है तो बनेंगे करोड़पति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed