{"_id":"22b0b71a4b93c8c6cfc1ab1899063c25","slug":"mole-on-palm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तिल का निशान व्यक्ति को कामुक बनाता है","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
यहां तिल का निशान व्यक्ति को कामुक बनाता है
टीम डिजिटल
Updated Tue, 24 Sep 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिल के निशान का समुद्रशास्त्र में बड़ा महत्व बताया गया है। समुद्रशास्त्र के अनुसार इससे व्यक्ति के गुण और चरित्र को भी जाना जा सकता है। माना जाता है कि जिनके तलवे में तिल का निशान होता है उन्हें जीवन में बहुत सी यात्राएं करनी पड़ती हैं। ऐसे व्यक्तियों को विदेश यात्रा का भी मौका मिलता है।
विज्ञापन
लेकिन हथेली में तिल का निशान अगर अंगूठे के नीचे हो तो यह वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति में काम की प्रबल भावना रहती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होकर यह नीति विरूद्घ कार्य भी कर सकते है।
विज्ञापन
उंगलियों से जानें धन, भाग्य और व्यक्तित्व का हाल
अपने आचरण के कारण इन्हें बदनामी का सामना करना पड़ता है। इस स्थान पर तिल का होना स्वास्थ्य के लिए भी कष्टकारी माना गया है। पुरूष की हथेली पर यहां तिल का होना गुर्दे संबंधी रोग की संभावना को दर्शाता है। महिलाओं में यह गर्भाशय के रोग का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
लेकिन अंगूठे पर तिल का होना शुभ चिन्ह माना गया है। ऐसे व्यक्ति न्यायप्रिय और कार्यकुशल होते हैं। जबकि तर्तनी उंगली पर जिनके तिल होता है वह धार्मिक और बुद्घिमान होते हैं। लेकिन विरोधियों का खूब सामना करना पड़ता है।