फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   middle finger in palmistry

बड़े कष्ट उठाने पड़ते हैं अगर मध्यमा उंगली हो चपटी

Fri, 15 Feb 2013 04:47 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 15 Feb 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
middle finger in palmistry

अनामिका और तर्जनी

विज्ञापन
उंगली के मध्य में जो उंगली होती है उसे मध्यमा उंगली कहते हैं। इस उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है। शनि पर्वत ही वह स्थान है जिसे हस्तरेखा विज्ञान में भाग्य स्थान कहा गया है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में मध्यमा उंगली के नीचे का भाग अधिक उठा हुआ होता है उनका जीवन असाधारण होता है।

तर्जनी उंगली से मध्यमा उंगली की लंबाई एक चौथाई से अधिक होना शुभ माना जाता है। जिनकी मध्यमा उंगली ऐसी होती है वह विवेकशील और दूरदर्शी होते है। ऐसे लोग सोच-समझकर धन खर्च करते हैं। धर्म-कर्म में इनकी रूचि होती है। लेकिन मध्यमा का तर्जनी से अधिक बड़ा होना अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। कई बार निराशावादी विचारों के कारण दुःख प्राप्त करते हैं।

मध्यमा अधिक लंबी होने के साथ चपटी भी हो तो जीवन में कई बार अपमानित होना पड़ता है। इन्हें जीवन में बड़े कष्ट उठाने पड़ते हैं। जिनकी मध्यमा और तर्जनी उंगली बराबर होती है उनकी सोचने-समझने की शक्ति सामान्य से कम होती है। ऐसे लोगों में भोग-विलास की भावना अधिक पायी जाती है।  

जिस व्यक्ति की मध्यमा उंगली और तर्जनी उंगली के मध्य दूरी होती है वह स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। लेकिन मध्यमा और अनामिका के बीच दूरी होने पर व्यक्ति लापरवाह होता है। मध्यमा उंगली का झुकाव अगर हथेली की ओर हो तो व्यक्ति धर्म-कर्म एवं मान्यताओं में विश्वास नहीं करता है। ऐसे लोग भौतिकवादी होते हैं और कोई भी काम काम काफी सोच-विचार कर करते हैं। जबकि मध्यमा ऊपर की ऊपर उठी हुई होने पर व्यक्ति सिद्धांतवादी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed