फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   manibandh rekha related to palmistry know in hindi

Palmistry: मणिबंध पर बने ये निशान बनाते हैं आपको भाग्यशाली, नहीं रहती धन की कमी

Mon, 12 Aug 2024 07:05 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 12 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
manibandh rekha related to palmistry know in hindi
Palmistry - फोटो : Amar Ujala

Hastrekha Vigyan: हथेली पर मौजूद हर आड़ा-तिरछा रेखा हमारे भविष्य के बारे में कुछ न कुछ बताता है। हथेली के निशान भी हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है, जिसका अध्ययन करके व्यक्ति के भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र सदियों से लोगों की जिज्ञासा का विषय रहा है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली की रेखाओं के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में मणिबंध रेखाओं का विशेष महत्व होता है। हथेली और हाथ जिस स्थान पर आपस में जुड़ते है उसे कलाई कहा जाता है और इस कलाई के ऊपर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती हैं जिसे हस्तरेखा शास्त्र में मणिबंध कहते हैं। आइए आज के इस लेख में मणिबंध रेखा के बारे में जानते हैं, जो व्यक्ति को अकूत धन का मालिक और भाग्यशाली बना सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Palmistry: हाथों की लकीरें बताएंगी कैसा है आपका स्वास्थ्य, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
विज्ञापन


मणिबंध पर बनने वाले खास निशान

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जब मणिबंध से कोई रेखा निकलते हुए सीधे गुरु पर्वत पर जाकर मिले और मणिबंध की पहली रेखा पर कोई क्रास का निशान बना होता व्यक्ति को यात्रा के दौरान बहुत सारा धन की प्राप्ति होती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर मणिबंध पर बनी रेखाएं सुंदर और स्पष्ट होती हैं, तो व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है, ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं।
  • अगर मणिबंध बनी रेखाओं के बीच में कोई क्रास का निशान बना हो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कई लोगों की हथेली पर बनी रेखाओं के बीच में त्रिकोण का निशान बना हुआ होता है। मणिबंध की पहली रेखा के बीच में त्रिकोण का निशान बनने पर व्यक्ति को अपने पूर्वजों के द्वारा बनाई गई संपत्ति मिलती है।
  • मणिबंध पर चंद्रमा का निशान कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रतीक होता है। यह व्यक्ति को कला के क्षेत्र में सफलता दिला सकता है और धन भी प्राप्त करवा सकता है।
  • मणिबंध पर कई रेखाओं का जाल होना बुद्धि और तार्किक क्षमता का प्रतीक होता है। यह व्यक्ति को व्यापार और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed