Lucky Moles: किस्मत वाले होते हैं ऐसे लड़के, जिनके शरीर के इन अंगों पर होता है तिल
Lucky Moles On Male Body: शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल की स्थिति, उनके रंग और आकृति आदि का अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। आज हम लड़कों के शरीर पर पाए जाने वाले कुछ तिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें समुद्र शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है।
विस्तार
Meaning Lucky Moles: तिल हर किसी के शरीर पर मौजूद होते हैं। ये यदि किसी व्यक्ति के चेहरे पर होंठ के आसपास मौजूद हों तो इन्हें सौंदर्य का बोधक माना जाता है। वहीं समुद्र शास्त्र के अनुसार तिल सिर्फ सौंदर्य का बोधक ही नहीं बल्कि व्यक्ति के भविष्य और उसके जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का भी संकेत भी देते हैं। शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल की स्थिति, उनके रंग और आकृति आदि का अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। आज हम लड़कों के शरीर पर पाए जाने वाले कुछ तिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें समुद्र शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। लड़कों के शरीर के कुछ खास अंगों पर यदि तिल हों तो ऐसे लड़के भाग्यशाली होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
माथे पर तिल
किसी लड़के के माथे पर यदि मध्य भाग में तिल है ये उनके निर्मल प्रेम की निशानी है। माथे के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता, तो वहीं बायीं तरफ का तिल फिजूलखर्ची का प्रतीक माना जाता है।
होंठ पर तिल
यदि किसी महिला या पुरुष के होंठ के ऊपर तिल होता है ऐसे लोग देखने में बहुत आकर्षक होते हैं। वहीं किसी लड़के के होंठ के ऊपर मौजूद तिल उनके सौंदर्य के अलावा उसके स्वभाव को भी दर्शाता है। ऐसे लड़के बेहद प्रेम भाव वाले होते हैं। उनके मन में सबके लिए प्रेम की भावना होती है। साथ ही ऐसे लड़के बुद्धिमान होते हैं।
सीने पर तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के सीने पर तिल होता हैं वे बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे लड़कों के जीवन में कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसे लड़के खुले विचारों वाले होते हैं। ये किसी भी लड़की के सामने अपना विचार खुल कर रख देते हैं। जिन लड़कों के सीने के बाई तरफ तिल होता है वे अपनी मनपसंद लड़की से शादी करते हैं।
जांघों पर तिल
जिन लड़कों के जांघ पर तिल होता है, वे बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपने इसी स्वभाव की वजह से ये जल्दी दोस्त भी बना लेते हैं। साथ ही ये काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर जीवन में काफी कुछ हासिल करते हैं।