फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   love and marriage line in palmistry

प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का हाल बताने वाली रेखा

Sat, 30 Sep 2017 10:40 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 30 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
love and marriage line in palmistry
समुद्रशास्त्र में
विज्ञापन
बताया गया है कि हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत का स्थान होता है। बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी गहरी रेखाएं होती हैं। यह विवाह रेखाएं कहलाती है। व्यक्ति के प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर किया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होता है।

हस्त रेखा विज्ञान में बताया गया है कि हाथ में बुध पर्वत पर जितनी आड़ी रेखा होती है व्यक्ति के उतने ही प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। धुंधली एवं अस्पष्ट रेखाओं का विचार नहीं किया जाता है। यहां पर जो रेखा सबसे लंबी और साफ होती है उसे ही विवाह रेखा माना जाता है। अन्य रेखाओं को प्रेम प्रसंग के रूप में माना जाता है। विवाह रेखा टूटी हो या कटी हुई हो तो विवाह विच्छेद की संभावना होती है। इस स्थिति में दूसरे विवाह की भी संभावना बन जाती है। 

वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा यह भी इस रेखा से जाना जाता है। यदि रेखा नीचे की ओर झुकी हुई हों तो दांम्पत्य जीवन में काफी परेशानी आती है। विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो तो उस व्यक्ति की शादी टूटने की आशंका रहती है। किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिन्ह हो तो उसका विवाह धोखे से होता है। यदि विवाह रेखा अनामिका के नीचे सूर्य रेखा तक गई हो तो उस व्यक्ति का विवाह किसी विशिष्ट व्यक्ति से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed