{"_id":"5b29ea304f1c1bfa6e8b8d7c","slug":"know-about-your-nature-according-to-palmistry-palm-reading","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा: कलाकार होते हैं लंबी उंगलियों वाले लोग, जानिए और भी खूबियां","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा: कलाकार होते हैं लंबी उंगलियों वाले लोग, जानिए और भी खूबियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तरेखा ज्योतिष द्वारा उंगलियों पर दूर से सरसरी निगाह डालकर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव और कार्यकुशलता के बारे में जाना जा सकता है। कुछ व्यक्तियों की उंगलियां पतली होती है और कुछ की मोटी। कुछ लोगों की उंगलियां सामान्य से लंबी होती है तो कुछ की सामान्य से छोटी। उंगलियों के छोटी या बड़ी होने का सीधा असर व्यक्ति की कार्यकुशलता पर पड़ता है।
विज्ञापन
- सामान्य से लंबी उंगलियों वाले व्यक्ति के कार्य करने की गति अपेक्षाकृत धीमी होती है, जबकि छोटी उंगलियों वाले व्यक्ति हर कार्य को जल्दी से करने में विश्ववास करते हैं।
विज्ञापन
-लंबी उंगलियां यदि पतली हों और उनकी त्वचा भी मुलायम हो तो ऐसे व्यक्ति के कार्य में कलात्मकता आ जाती है। ज्यादातर बड़े और नामी कलाकारों की उंगलियां ऐसी ही होती है।
विज्ञापन
-उंगलियां यदि मोटी हों तो व्यक्ति के कार्य का स्तर काम चलाऊ होता है। ऐसे लोग कलात्मकता की परवाह कतई नहीं करते।
-जिन व्यक्तियों की उंगलियों गठीली होती है ऐसी उंगलियों वाले व्यक्ति अक्सर भावुकता में फैसले नहीं करते। ऐसे लोग हर काम की उपयोगिता पर विचार जरूर करते हैं।
-वहीं कुछ लोगों की उंगलियों के पोरों में गांठे तो होती है मगर अस्पष्ट होती है ऐसी उंगलियों वाले व्यक्ति लाभ-हानि का विचार किए बिना भावना में बहकर कोई भी निर्णय ले लेते हैं