फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Hastrekha vigyan what is shankha yoga in palmistry know its importance

Palmistry: बहुत भाग्यशाली लोगों के हाथ में बनता है ये शंख योग, जीवन में मिलती है शानो-शौकत

Fri, 15 Nov 2024 06:28 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:28 AM IST
सार

आज हम आपको हथेली पर बनने वाले शंख योग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन लोगों के हाथ पर शंख योग बनता है, उस व्यक्ति के जीवन में खूब और धन भरपूर होता है। 
 

विज्ञापन
Hastrekha vigyan what is shankha yoga in palmistry know its importance
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Palm Reading: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, इंसान के हाथों की रेखाओं, नाखूनों, उंगलियों और हथेली के आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, भविष्य और भाग्य यहां तक की करियर के बारे में जाना जा सकता है। हस्तरेखा विज्ञान ज्योतिष का ही एक प्राचीन अंग है। माना जाता है कि हथेली की प्रमुख रेखाएं जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं, जैसे विवाह, करियर और स्वास्थ्य के बारे में अहम जानकारी देती हैं। हथेली की रेखाओं के साथ पर्वत भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। यहां पर पर्वत का मतलब हथेली के अलग-अलग उभारे हुए हिस्सों से है।

विज्ञापन


हमारी हथेली पर बने पर्वत को सूर्य, शुक्र, शनि, बुध, मंगल और चंद्रमा पर्वत के नाम से जाना जाता है। इनका अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य के बारे पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा हथेली पर कई तरह के निशान भी बने होते हैं, जिससे कई तरह के खास योगों का निर्माण होता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर शुभ योग के निशान होते हैं, माना जाता है कि उनका जीवन बेहद सुखमय रहता है। आज हम आपको शंख योग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन लोगों के हाथ पर शंख योग बनता है, उस व्यक्ति के जीवन में खूब और धन भरपूर होता है। 
विज्ञापन


हथेली पर शंख योग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर शंख योग बनता है, उसे बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। दरअसल, हथेली में शुक्र पर्वत अच्छा हो और वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत की ओर जाए वहीं दूसरी रेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिले तो इसे शंख योग कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शंख योग के लाभ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों की हथेली पर शंख योग बनता है, उन्हें जीवन में सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। शंख योग से व्यक्ति के जीवन में कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होती। ऐसे लोगों को बहुत ही कम प्रयासों में जल्दी सफलता मिल जाती है और समाज में इनको मान-सम्मान भी मिलता है। 


Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है ये निशान, करियर में करते हैं खूब तरक्की

जीवनसाथी
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर शंख योग बनता है, उन्हें सुंदर और समझदार जीवनसाथी भी मिलता है। इस तरह के लोग बहुत जल्द दूसरों के साथ घुल मिल जाते हैं और बेहद सरल स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को भगवान पर अटूट विश्वास होता है और ये लोग पूरे जीवन में भौतिकता और अध्यात्म का अच्छा तालमेल रख कर चलते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed