फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Hastrekha Vigyan know about the lines which brings success to your life palm reading

Hastrekha Vigyan: हथेली की लकीरें दिलाती हैं कामयाबी, जानें कौन सी रेखाएं बनाती हैं शुभ योग

Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
सार

Palm Reading: ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा शास्त्र से प्राप्त कुछ योगों को बहुत शुभ माना जाता है। इन योगों की बदौलत व्यक्ति जीवन में बड़ी सफलता हासिल करता है।

विज्ञापन
Hastrekha Vigyan know about the lines which brings success to your life palm reading
हस्तरेखा से जाने शुभ योग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Hatho ki Rekha Ka Safalta Se Sambandh: हस्तरेखा विज्ञान प्राचीनतम ज्योतिष विधाओं में से एक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली की रेखाओं का संबंध उसके भाग्य से होता है। समय के साथ हाथों की रेखाएं लगातार बदलती रहती हैं। अक्सर हाथ की रेखाओं में ऐसे शुभ योग बनते हैं, जिससे व्यक्ति को करियर से लेकर बिजनेस तक विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलता है और देवी लक्ष्मी उसके अनुकूल हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा शास्त्र से प्राप्त कुछ योगों को बहुत शुभ माना जाता है। इन योगों की बदौलत व्यक्ति जीवन में बड़ी सफलता हासिल करता है। आइए जानते हैं  हस्तरेखाओं में बनने वाले खास योग के बारे में जो जीवन में सफलता और तरक्की दिलाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Hastrekha Vigyan know about the lines which brings success to your life palm reading
हस्तरेखा से जाने शुभ योग - फोटो : Amar Ujala

हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं होती है शुभ

  • कुछ लोगों के हाथ पर त्रिशूल का निशान बना होता है। शनि पर्वत के स्थान पर जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है, ऐसे लोगों पर हमेशा ही शनि देव की कृपा रहती है। 
  • जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा हथेली के बीच से शुरू होकर उसकी एक शाखा गुरु पर्वत या सूर्य पर्वत पर मिले तो ऐसे लोगों को भी हर काम में किस्मत का साथ मिलता है। 
  • जिनकी हथेली पर धनुष, चक्र, झंडा, रथ और आसन आदि जैसे निशान होते हैं, वो लोग किस्मत के धनी कहलाते हैं। 
  • जिस व्यक्ति की हथेली पर तलवार, हल या फिर पहाड़ का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति के हाथों में राजयोग होता है और उच्चाधिकारी बनते हैं एवं समाज में खूब नाम कमाते हैं। 
  • हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उभार लिए हो और शनि, बुध रेखा साफ और सीधी हो तो ऐसे लोग उच्च अधिकारी बनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hastrekha Vigyan know about the lines which brings success to your life palm reading
हस्तरेखा से जाने शुभ योग - फोटो : istock

हस्तरेखा पर शुभ योग 

भाग्य योग 

दोनों हाथों में भाग्य रेखा लंबी और स्पष्ट है और चंद्र पर्वत या फिर गुरु पर्वत से शुरू होती है तो ऐसे में भाग्य योग बनता है। यह योग जीवन में अपार सफलता और दांपत्य जीवन भी खुशियां दिलाता है। 

शुभ कर्तरी योग 
किसी की हथेली के बीच का हिस्सा दबा हुआ है और सूर्य और गुरु पर्वत उठे हुए हैं। यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे में शुभ कर्तरी योग बनता है। जिस व्यक्ति के हाथ में शुभ कर्तरी योग है उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।  

लक्ष्मी योग 
जिस हाथ में बुध, गुरु, शुक्र और चंद्रमा पर्वत अच्छी तरह से विकसित हो गए हैं, तो ये लक्ष्मी योग कहलाता है। जिस व्यक्ति की हस्तरेखा में ये योग बनता है, वह जो भी काम करता है, उसमें उसे जरूर सफलता मिलती है। ऐसे लोग खुशहाल जीवन बिताते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धन कमाते हैं। 

गजलक्ष्मी योग 
हाथ की भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है। जब सूर्य रेखा बिना कटे हुए स्पष्ट दिखती हो और सूर्य पर्वत उठा हुआ है तो इस योग को गजलक्ष्मी योग कहा जाता है। ऐसा योग जिस व्यक्ति के हाथों में होता है ऐसे लोग व्यापार में खूब मुनाफा कमाते हैं। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed